सियासत: डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस। लैंसडौन से ज्योति रौतेला को बनाया महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष - Mukhyadhara

सियासत: डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस। लैंसडौन से ज्योति रौतेला को बनाया महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष

admin
FB IMG 1643208977857

मुख्यधारा/देहरादून

कांग्रेस ने लैंसडौन से कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वह लैंसडाउन सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रही थी, किंतु हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं का टिकट फाइनल होने से ज्योति रौतेला की मेहनत पर पानी फिर गया था। वह तभी से नाराज चल रही थी। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया था कि वह कांग्रेस की सेवा में जुटी रहेंगी।

इसके अलावा लैंसडाउन सीट पर घोषित किए गए प्रत्याशी को बदलने की मांग को लेकर गत दिवस बड़ी संख्या में समर्थक कांग्रेस मुख्यालय देहरादून पहुंच गए थे। इससे पार्टी बड़ी असहज हो गई थी। इसको देखते हुए पार्टी ने डैमेज कंट्रोल करने की शुरुआत करते हुए आज ज्योति रौतेला को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इससे क्षेत्र में भितरघात की संभावना कमजोर पड़ गई है। हालांकि इसके अलावा भी पार्टी को कुछ अन्य प्रत्याशियों को भी विश्वास में लेना पड़ेगा।

FB IMG 1643208582414

यह भी पढें: बड़ी खबर: भाजपा ने की 9 प्रत्याशियों की सूची जारी। कोटद्वार से ऋतु खंडूरी को उतारा मैदान में

Next Post

Big breaking: 10 सीटों पर कांग्रेस ने किए प्रत्याशी घोषित। हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की पुत्री प्रत्याशी

मुख्यधारा/ देहरादून आखिरकार कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस ने 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, जिनमें कुछ फेरबदल भी किया गया है। सबसे बड़ी खबर यह है कि हरिद्वार ग्रामीण सीट से हरीश रावत […]
uttarakhand congress

यह भी पढ़े