चंपावत उप चुनाव संपन्न (champawat by-election): शाम 5 बजे तक 61.5 प्रतिशत हुई वोटिंग, 3 जून को खुलेगा भाग्य का पिटारा - Mukhyadhara

चंपावत उप चुनाव संपन्न (champawat by-election): शाम 5 बजे तक 61.5 प्रतिशत हुई वोटिंग, 3 जून को खुलेगा भाग्य का पिटारा

admin
IMG 20220531 WA0016

चंपावत/मुख्यधारा

पिछले एक महीने से चंपावत विधानसभा उपचुनाव (champawat by-election) में व्यस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जरूर राहत महसूस कर रहे होंगे। इस मई महीने में सीएम धामी ने देहरादून से चंपावत चुनाव (champawat by-election) के लिए दर्जनों दौरे किए। इस दौरान उन्होंने कई जनसभाएं, रोड शो और डोर टू डोर प्रचार किया।

आज चंपावत विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इसी के साथ सीएम धामी का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां अपना मतदान नहीं कर पाए। धामी का नाम खटीमा में मतदाता सूची में दर्ज है। ‌

1654005278769

आज चंपावत में वोट डालने के लिए सुबह से ही बूथ केंद्रों पर जोश दिखाई दिया। चंपावत में सुबह 11 बजे तक 33.96 फीसदी मतदान हुआ । एक बजे तक 45.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर तीन बजे तक 51.05 प्रतिशत वोटिंग हुई।

चुनाव कार्यालय के आंकड़े के अनुसार शाम 5 बजे तक चंपावत में 61.5 फीसदी हुआ मतदान हुआ है। अभी यह मतदान प्रतिशत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। कई जगह शाम 5 बजे के बाद भी मतदान जारी था।

1654005327264

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव (champawat by-election) को लेकर कहा कि यह अब पार्टी के बारे में नहीं है, बल्कि विकास के बारे में है। लोग बड़ी संख्या में विकास के लिए मतदान कर रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत की जनता से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की थी। अब 3 जून को चंपावत विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती की जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी सहित चार प्रत्याशियों के बीच टक्कर है।

1654005301673

 

वहीं दूसरी ओर आज वोटिंग के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने चंपावत उपचुनाव (champawat by-election) में उनके एजेंटों को धमकाने का आरोप लगाया। बाहरी विधायकों और बीजेपी नेताओं के चंपावत में चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए निर्मला गहतोड़ी कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गईं।

बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद भाजपा हाईकमान ने उन्हें उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया था। पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बने रहना है तो चंपावत चुनाव (champawat by-election) हर हाल में जीतना होगा। ‌

 

यह भी पढें: उत्तराखंड में एकमात्र राज्य सभा सीट के लिए भाजपा की डॉ. कल्पना सैनी (kalpana saini) ने किया नामांकन

Next Post

दुःखद: 90 के दशक में सिंगिंग करियर शुरू करने वाले केके (kk) ने गाए कई मशहूर गाने, बॉलीवुड में शोक की लहर  

न्यूज डेस्क मशहूर सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) (kk) के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है। मंगलवार शाम को सिंगर केके का कोलकाता के विवेकानंद कॉलेज में प्रोग्राम था। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी। […]
IMG 20220601 WA0001

यह भी पढ़े