मंत्रिमंडल विस्तार: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार (Siddaramaiah Government) ने 7 दिन बाद मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, कैबिनेट में 34 मंत्री हुए - Mukhyadhara

मंत्रिमंडल विस्तार: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार (Siddaramaiah Government) ने 7 दिन बाद मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, कैबिनेट में 34 मंत्री हुए

admin
m 1 12

मंत्रिमंडल विस्तार: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार (Siddaramaiah Government) ने 7 दिन बाद मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, कैबिनेट में 34 मंत्री हुए

मुख्यधारा डेस्क

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का आज 7 दिन बाद मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। कर्नाटक में 20 मई को कांग्रेस की सरकार बनी थी। तब सिद्धारमैया ने सीएम, डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम और 8 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। आज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया।

बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई यानी अब कर्नाटक कैबिनेट में 34 मंत्री हो गए है। इनमें जी.परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियंका खड़गे, रामालिमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान, दिनेश गुंडू राव, कृष्णा बायरे गौड़ा, ईश्वर खंड्रे, रहीम खान, संतोष लाड, के एन राजन्ना, के वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, बैराथी सुरेश, शिवराज तंगड़ी, आरबी तिम्मपुर, बी नागेंद्र, लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवारया स्वामी, मंकुल वैद्य और एमसी सुधाकर शामिल हैं।

  • मुख्यमंत्री सिद्धारमैया:

वित्त, कैबिनेट मामले, व्यक्तिगत और प्रशासनिक सुधार विभाग, इंटेलिजेंस, सूचना और सभी गैर आवंटित विभाग।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग (Education Department) में इन अधिकारियों के हुए तबादले, देखें सूची

  1. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार: सिंचाई और बेंगलुरु सिटी डेवलपमेंट।
  2. जी परमेश्वर: गृह (इंटेलिजेंस को छोड़कर)।
  3. एचके पाटिल: कानून और संसदीय कार्य।
  4. दिनेश गुंडू राव: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण।
  5. कृष्णा बेयरे गौड़ा: राजस्व।
  6. प्रियांक खड़गे: ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग।
  7. रामालिंगा रेड्डी: परिवहन।
  8. केजे जॉर्ज: ऊर्जा विभाग।
  9. केएच मुनियप्पा: खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले।
  10. एमबी पाटिल: बड़े और मध्यम उद्योग।
  11. सतीश जराकिहोली: सार्वजनिक कार्य।
  12. जमीर अहमद खान: आवास, वक्फ और अल्पसंख्यक मामले।
  13. एचसी महादेवप्पा: समाज कल्याण।
  14. एन चलुवारायास्वामी: कृषि।
  15. ईश्वर खांदरे: वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण।
  16. शारानाबासप्पा: लघु उद्योग, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग।
  17. के वेंकटेश: पशुपालन और रेशम कीट पालन।
  18. केएन रंजना: सहकारिता।
  19. शिवानंद पाटिल: कपड़ा, गन्ना विकास, सहकारिता विभाग से कृषि विपणन।
  20. आरबी तिम्मापुर: आबकारी और मुजराई।
  21. एसएस मल्लिकार्जुन: खान और भूविज्ञान, बागवानी।
  22. शिवराज तंगादेगी: पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति कल्याण।
  23. शरण प्रकाश पाटिल: उच्च शिक्षा।
  24. मनकाई वैद्य: मत्स्य पालन और बंदरगाह, अंतर्देशीय परिवहन।
  25. लक्ष्मी हेब्बालकर: महिला एवं बाल विकास, विकलांग और वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण।
  26. रहीम खान: नगरपालिका प्रशासन, हज।
  27. डी सुधाकर: बुनियादी ढांचे का विकास, योजना और सांख्यिकी।
  28. संतोष लाड: श्रम एवं कौशल विकास।
  29. एनएस बोसराजू: पर्यटन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी।
  30. ब्यार्थी सुरेश: शहरी विकास एवं नगर नियोजन।
  31. मधु बंगारप्पा: प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा।
  32. बी नागेंद्र: युवा सेवाएं, खेल और कन्नड़ संस्कृति।
  33. एमसी सुधाकर: चिकित्सा शिक्षा विभाग दिया गया है।

यह भी पढें : दुखद: पत्रकार जगमोहन रौतेला की पत्नी का निधन (Journalist Jagmohan Rautela’s wife passed away), पढें ये भावुक पोस्ट

Next Post

कोओर्डिनेटर नंदन सिंह बिष्ट का हाल जानने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (Indiresh Hospital) पहुंचे भगत दा

कोओर्डिनेटर नंदन सिंह बिष्ट का हाल जानने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (Indiresh Hospital) पहुंचे भगत दा अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों व तीमारदारों से मिलकर जाना स्वास्थ्य का हाल देहरादून/मुख्यधारा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड भगत सिंह […]
IMG 20230527 WA0083

यह भी पढ़े