पूर्व सैनिकों की सभा को भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी किया संबोधित - Mukhyadhara

पूर्व सैनिकों की सभा को भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी किया संबोधित

admin
IMG 20220207 WA0018

गणेश जोशी बोले: भाजपा की सरकार सैनिकों की हितैषी

देहरादून/मुख्यधारा

पूर्व सैनिक संगठन पीबीओआर की बिलासपुर कांडली शाखा द्वारा मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के समर्थन में चुनावी सभा का आयोजन किया।

देहरादून के विलासपुर कांडली गाँव पहुँचे। भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा की सरकार सैनिकों की हितेषी है और प्रदेश में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की चिंता करना भी हमारी सरकार का प्रथम ध्येय है।

मेरे सैनिक कल्याण मंत्री बनने के बाद से विभाग स्तर से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों क़ो लाभ पहुंचाने के लिए कई फैसले लिए गये हैं। चाहे शहीद सैनिकों के परिजनों क़ो नौकरी का प्रश्न हो या, पूर्व सैनिकों के बच्चों क़ो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु सहयोग की बात हो अथवा पूर्व सैनिकों को गृह कर में छूट की बात हो, हमने वीर नारियों के हितों की रक्षा के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

IMG 20220207 WA0019

पीवीआरओ के सदस्यों द्वारा पूर्व सैनिक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कार्यशैली तथा जनता के कामों के प्रति उनके दृढ़ निश्चय से प्रभावित होकर गणेश जोशी को आगामी चुनाव में पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

इसके अलावा नयागाँव, जैंतनवाला तथा हरियावाला खुर्द में भी भाजपा के मसूरी प्रत्याशी गणेश जोशी के समर्थन में चुनावी सभाओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, विधानसभा संयोजक विष्णु गुप्ता, ग्राम प्रधान लव कुमार तमांग, संध्या थापा, सविता गुरुंग, नैन सिंह पंवार, तेज बहादुर खत्री आदि उपस्थित रहे।

Next Post

बड़ी खबर: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले : विकास की गंगा को आगे बढ़ाएं, आने वाला दशक उत्तराखंड का

देहरादून/मुख्यधारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने आज कैंट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर के समर्थन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगले दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए कटिबद्ध […]
IMG 20220207 WA0046

यह भी पढ़े