सियासत: कांग्रेस ने भाजपा के घोषणा पत्र 'दृष्टि पत्र' को बताया 'दृष्टि दोष पत्र' - Mukhyadhara

सियासत: कांग्रेस ने भाजपा के घोषणा पत्र ‘दृष्टि पत्र’ को बताया ‘दृष्टि दोष पत्र’

admin
congress uk

भाजपा ने दृष्टि पत्र के जरिए किया गुमराह। झूठे वादों पर नहीं सच्चे इरादों पर भरोसा करेगी उत्तराखंड की जनता:  गोदियाल

मुख्यधारा/देहरादून
गत दिवस भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र दृष्टि पत्र को प्रदेश कांग्रेस ने दृष्टि दोष पत्र बताया है।
कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा को आखिर मतदान से 4 दिन पूर्व दृष्टि दोष पत्र जारी करने की याद आ गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मूलभूत समस्याओं का कहीं भी इसमें कोई ठोस बातें नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 5 सालों में सिर्फ हवाई घोषणाएं करने का काम किया। उन्होंने कहा कि दृष्टि दोष पत्र में सीएम की फोटो के अतिरिक्त कुछ भी नया नहीं है, ऐसे में क्या इसको दृष्टि दोष पत्र कहना ही उचित है।
गौरव बल्लव ने कहा कि भाजपा के इस घोषणा पत्र में जनता को मात्र भ्रमित किए जाने का प्रयास है। जिसमें गैरसैण और पलायन रोकने से संबंधित मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दृष्टि पत्र मात्र फॉर्मेलिटी मात्र है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र के माध्यम से प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है, किंतु अब जनता भाजपा की हवाई दावों को समझ चुकी है और वह बिल्कुल भी ऐसे झूठे वादों पर विश्वास नहीं करने वाली। भाजपा ने जिस तरह से महिलाओं की उपेक्षा की है व इस बार भी दृष्टि पत्र में झूठे वादे किए गए हैं।
 गणेश गोदियाल ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है प्रदेश में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार बनने जा रही है, जिसका परिणाम आपको 10 मार्च को मिल जाएगा।
Next Post

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: 12 फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे भाजपा के ये फायर ब्रांड नेता

11 फरवरी को अमित शाह, राजनाथ सिंह व शिवराज चौहान भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश मुख्यधारा/देहरादून  चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी […]
images 83

यह भी पढ़े