आखिर कार्यकाल पूर्ण होने के छह माह पूर्व क्यों आई कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने की याद! - Mukhyadhara

आखिर कार्यकाल पूर्ण होने के छह माह पूर्व क्यों आई कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने की याद!

admin
pritam singh

आखिर कार्यकाल पूर्ण होने के छह माह पूर्व क्यों आई कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने की याद!

देहरादून। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा अपने कार्यकाल के लगभग ढाई वर्ष काटने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा कर दी गई।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का ढाई वर्ष का कार्यकाल हो चुका है और मई 2020 में उनका तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। वर्तमान में भंग की जाने वाली प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा गठित की गई थी। सवाल यह है कि जब वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल मात्र छह माह का शेष रह गया है तो ऐसे में कार्यकारिणी भंग करने का क्या जरूरत पड़ी?
बहरहाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से कार्यकारिणी भंग किए जाने की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा. आर.पी. रतूड़ी ने कहा कि पूर्व में गठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है तथा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही नई कमेटी की घोषणा की जायेगी।

Next Post

ब्रेकिंग: विजिलेंस छापे में पीडब्ल्यूडी अभियंता की एक करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी निकली

ब्रेकिंग: विजिलेंस छापे में पीडब्ल्यूडी अभियंता की एक करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी निकली मंगलवार को लोक निर्माण विभाग लैंसडाउन के अधिशासी अभियंता प्रवीण बहुखंडी के घर पर विजिलेंस ने छापा मारा और उन पर आय से अधिक संपति के […]
rupees

यह भी पढ़े