ब्रेकिंग: पुष्कर धामी(Pushkar dhami) के पुन: सीएम बनने पर परिजनों ने उतारी आरती, लगाया तिलक - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: पुष्कर धामी(Pushkar dhami) के पुन: सीएम बनने पर परिजनों ने उतारी आरती, लगाया तिलक

admin
IMG 20220321 WA0034

मुख्यधारा/देहरादून 

पुष्कर धामी (pushkar dhami) को एक बार फिर से उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद भाजपाइयों में जहां जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, वहीं धामी के परिजनों में भी खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम आवास पहुंचने पर धामी की माताजी एवं उनकी पत्नी ने आरती उतारकर, तिलक लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

video:

बताते चलें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (pushkar dhami) ने अपने प्रथम कार्यकाल में प्रदेश में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वे नपे तुले शब्दों में ही किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं और अनावश्यक बयानबाजी से परहेज करते हैं।

यही नहीं उन्होंने सरकार और संगठन के साथ सामंजस्य बिठाते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। यही कारण रहा कि विधानसभा चुनाव 2022 उनके चेहरे पर लड़ा गया। परिणाम स्वरूप भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में 47 सीटें जीतने में कामयाब रही। हालांकि वे स्वयं अपनी सीट पर चुनाव हार गए, किंतु भाजपा हाईकमान के जिस भरोसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सौ फ़ीसदी खरा उतरे, पार्टी हाईकमान ने भी उनकी क्षमताओं को देखते हुए उन्हें एक बार फिर से  उत्तराखंड की कमान सौंप दी है।

धामी (pushkar dhami) के मुख्यमंत्री बनते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया में उन्हें शुभकामनाएं और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

यह भी पढें: बिग ब्रेकिंग: पुष्कर धामी (Pushkar dhami) बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

 

यह भी पढें: बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायकों (mla) ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

यह भी पढें: दुःखद (accident): यहां वाहन खाई में गिरा। दो की मौत,चार जख्मी

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत(banshidhar bhagat) ने राजभवन में ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

यह भी पढें: दुःखद: SI अमरपाल सिंह (amarpal singh) को नैनीताल पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Next Post

ब्रेकिंग: CM धामी ने शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किए श्रद्धासुमन अर्पित

मुख्यधारा/देहरादून  CM पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री (CM) ने कहा कि शहीदों के सपनो के अनुरूप राज्य […]
IMG 20220322 WA0001

यह भी पढ़े