अच्छी खबर : CM Dhami के प्रयास लाए रंग। देवबंद-रुड़की नई रेललाइन को चार गांवों की अधिग्रहीत भूमि मुआवजे के लिए रेल मंत्रालय ने स्वीकृत किए 28 करोड़ 31 लाख - Mukhyadhara

अच्छी खबर : CM Dhami के प्रयास लाए रंग। देवबंद-रुड़की नई रेललाइन को चार गांवों की अधिग्रहीत भूमि मुआवजे के लिए रेल मंत्रालय ने स्वीकृत किए 28 करोड़ 31 लाख

admin
FB IMG 1662731665434
  • देवबंद- रुड़की नई रेल लाईन के लिये चार गांवों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के लिए रेल मंत्रालय ने 28 करोड़ 31 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की।
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के अनुरोध पर स्वीकृत की गई राशि।
  • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीएम को पत्र लिखकर दी जानकारी।
  • सीएम ने आभार व्यक्त किया।

रेल मंत्रालय द्वारा देवबंद-रुड़की नई रेल लाईन के लिए हरिद्वार जिले के चार गांवों की अधिग्रहित की गयी भूमि के स्वामियों को मुआवजे की निर्धारित राशि रु. 28.31 करोड़ स्वीकृत की गई है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को यह जानकारी दी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से और फिर 06 अगस्त 2022 को रेल मंत्री से हुई चर्चा के दौरान इसका अनुरोध किया था। धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Next Post

हलचल शुरू : उत्तराखंड में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, हाईकमान के बुलावे पर सीएम धामी (CM Dhami) दिल्ली पहुंचे

उत्तराखंड में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, हाईकमान के बुलावे पर सीएम धामी दिल्ली पहुंच देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) अचानक मंगलवार को […]
IMG 20220920 WA0034

यह भी पढ़े