दुःखद: SI अमरपाल सिंह (amarpal singh) को नैनीताल पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई - Mukhyadhara

दुःखद: SI अमरपाल सिंह (amarpal singh) को नैनीताल पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

admin
FB IMG 1647770097890

हल्द्वानी/मुख्यधारा

गौला बैराज में डूब रहे व्यक्ति को बचाव कार्य के दौरान नैनीताल पुलिस को अलविदा कह गए उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह (amarpal singh) को नम आंखों से एसएसपी नैनीताल के साथ जनपद के सभी अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी।

आज पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा होली में ड्यूटी के दौरान अपना जीवन न्यौछावर करने वाले उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह (amarpal singh) के पार्थिव शरीर को हल्द्वानी कोतवाली स्थित प्रांगण में सुसज्जित सेरेमोनियल गार्द के साथ शोक सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

FB IMG 1647705668397

उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह (amarpal singh) प्रभारी मल्ला काठगोदाम चौकी के पद पर नियुक्त थे। कल शाम के समय ड्यूटी के दौरान गौला बैराज में डब रहे एक व्यक्ति को जल पुलिस के साथ बचाव कार्य करते हुए अचानक नदी के भंवर में फंसकर डूब गए और सांसें थम गई। नैनीताल पुलिस ने अपना एक प्यारा साथी खो दिया। जनपद का संपूर्ण पुलिस बल इस अपूरणीय क्षति पर शोकाकुल है।

एसएसपी नैनीताल के साथ अन्य सभी अधिकारी/ कर्मचारियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने शोक समारोह के दौरान अत्यंत दुख व संवेदनाएं प्रकट की तथा उपनिरीक्षक (amarpal singh) के परिवार को दिलासा देते हुए पुलिस परिवार की ओर से हर संभव मदद करने के लिए भी आश्वस्त किया गया।

FB IMG 1647770111668

शोक समारोह के दौरान हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, रिचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धौनी सीओ हल्द्वानी, प्रमोद कुमार शाह सीओ भवाली, नितिन लोहनी सीओ ऑपरेशंस, हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के साथ जनपद के अन्य प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: Uttarakhand के लिए महत्वपूर्ण रहेगा सोमवार 21 मार्च का दिन। ये महत्वपूर्ण गतिविधियां होंगी

 

यह भी पढें: उत्तराखंड: नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार। अमित शाह के आवास पर बैठक में पहुंचे वरिष्ठ नेता। निशंक के घर पर भी कई नेता मौजूद

Next Post

ब्रेकिंग crime: होली पर्व के दौरान अधिकारियों व उनके परिवार पर हमले के आरोप में 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपेश्वर/मुख्यधारा होली पर्व के अवसर पर अधिकारियों व उनके परिवार पर हमले (crime) के आरोप में 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। (crime) 18.03.2022 को वादी विनय कुमार पुत्र कीर्ति लाल निवासी ग्राम क्यारी पो. […]
IMG 20220320 WA0022

यह भी पढ़े