ब्रेकिंग crime: होली पर्व के दौरान अधिकारियों व उनके परिवार पर हमले के आरोप में 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Mukhyadhara

ब्रेकिंग crime: होली पर्व के दौरान अधिकारियों व उनके परिवार पर हमले के आरोप में 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin
IMG 20220320 WA0022

गोपेश्वर/मुख्यधारा

होली पर्व के अवसर पर अधिकारियों व उनके परिवार पर हमले (crime) के आरोप में 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

(crime) 18.03.2022 को वादी विनय कुमार पुत्र कीर्ति लाल निवासी ग्राम क्यारी पो. लम्बगांव, थाना लम्बगांव जिला टिहरी गढवाल हाल प्रान्तीय लो0नि0वि0 गोपेश्वर ने थाना गोपेश्वर में आकर तहरीर दी कि 18/03/2022 को मैं एवं मेरे साथी गोपेश्वर में होली का माहौल होने तथा हमारे घर में किसी की मृत्यु होने के कारण हम सब लोग कुछ पल शान्ति से गुजारने हेतु लो0नि0वि मण्डल गये थे। लगभग 4 बजे सांय पांच लड़कों द्वारा मेरे दोस्तों पर जबरन रंग डालकर हमला किया गया। जिसमें मेरे 2 दोस्तों का सिर फट गया। जिसके आधार पर थाना गोपेश्वर में मु0अ0सँ0 12/2022 धारा 147/323/504/506 भादवि बनाम पाँच व्यक्ति पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप0नि0 प्रशांत बिष्ट के सुपुर्द की गयी।

मामले की गम्भीरता (crime) देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक चमोली के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 19 मार्च को 4 अभियुक्तों को लो0नि0वि0 गेस्ट हाउस मण्डल से आगे गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त को आज 20 मार्च को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों का विवरण

1- मनमोहन सिंह उर्फ मोनू पुत्र हीरा सिंह बिष्ट निवासी मंडल थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र-31 वर्ष
2- अरवेंद्र सिंह रावत उर्फ पुन्ना पुत्र अबल सिंह निवासी मंडल थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र-31 वर्ष
3- देवराज बिष्ट पुत्र शिवराज सिंह निवासी मंडल थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र-33 वर्ष
4- दलीप सिंह पुत्र नेत्र सिंह फर्स्वाण निवासी मंडल थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र- 35 वर्ष।
5- जितेंद्र सिंह उर्फ घमण्ड पुत्र दिलबर सिंह निवासी मंडल थाना गोपेश्वर उम्र 30 वर्ष

पुलिस टीम
1- उप0नि0 प्रशांत बिष्ट
2- उप0नि0 कुलदीप कांडपाल
3- कानि0 65 ना0पु0 प्रदीप कुकरेती
4- कानि0 107 ना0पु0 प्रदीप रावत
5- कानि0 305 ना0पु0 सहनसर पाल
6- कानि0 95 ना0पु0 पुष्कर सिंह
7- म0का0 57 ना0पु0 सुनीता

 

यह भी पढें: दुःखद: SI अमरपाल सिंह (amarpal singh) को नैनीताल पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: Uttarakhand के लिए महत्वपूर्ण रहेगा सोमवार 21 मार्च का दिन। ये महत्वपूर्ण गतिविधियां होंगी

 

यह भी पढें: उत्तराखंड: नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार। अमित शाह के आवास पर बैठक में पहुंचे वरिष्ठ नेता। निशंक के घर पर भी कई नेता मौजूद

Next Post

बिग ब्रेकिंग: नवनिर्वाचित विधायकों (mla) के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए आदेश जारी

मुख्यधारा/देहरादून  पंचम विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों (mla) को सफल कराने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सर्वप्रथम सोमवार 21 मार्च प्रातः 10:00 बजे राजभवन में प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाई जाएगी। तत्पश्चात विधानसभा देहरादून उत्तराखंड में सभी […]
Screenshot 20220320 204215 Gallery

यह भी पढ़े