खुशखबरी : उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) के जवानों के लिए सीएम धामी ने लिया ये बड़ा फैसला। इन कार्मिकों का होगा ग्रेड पे 4200 - Mukhyadhara

खुशखबरी : उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) के जवानों के लिए सीएम धामी ने लिया ये बड़ा फैसला। इन कार्मिकों का होगा ग्रेड पे 4200

admin
Uttarakhand police

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा (Uttarakhand Police) पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान किया गया है। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआई का एक भी पद नहीं है।

(Uttarakhand Police) पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एसआई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि,- “पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।”

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शासन के द्वारा लिए गए निर्णय के ऊपर खुशी जाहिर की है और  मुख्यमंत्री श्री धामी का धन्यवाद दिया है।

अशोक कुमार ने कहा कि, “उनका विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना हेतु नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा। मुझे उम्मीद है कि इस निर्णय से सभी कांस्टेबल कम से कम एडिशनल एसआई के पद से सेवानिवृत्त होंगे।”

 

यह भी पढें : रविवार का व्यंग्यवाण (Satirical) : श्वान मालिकों की दुम…

 

यह भी पढें : हादसा : कीर्तिनगर रामपुर पुल के पास कर नदी में गिरी, पांच लोग जख्मी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : त्यूणी में हुई कार दुर्घटना (accident) में SDRF ने किया शव बरामद

 

यह भी पढें : कार्रवाई : हरिद्वार शराब प्रकरण (Haridwar liquor case) में थाना प्रभारी, 3 पुलिस कर्मी व आबकारी निरीक्षक सहित 9 कर्मचारी सस्पेंड, तीन प्रत्याशी भी हिरासत में

Next Post

दुःखद: द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती नहीं रहे, आजादी की लड़ाई में गए थे जेल (Swami Swaroopanand Saraswati)

द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती नहीं रहे, आजादी की लड़ाई में गए थे जेल मुख्यधारा द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का आज दोपहर करीब 3:30 बजे निधन हो गया। उन्होंने नरसिंहपुर के झोतेश्वर स्थित […]
IMG 20220911 WA0015

यह भी पढ़े