बड़ी खबर: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले : विकास की गंगा को आगे बढ़ाएं, आने वाला दशक उत्तराखंड का - Mukhyadhara

बड़ी खबर: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले : विकास की गंगा को आगे बढ़ाएं, आने वाला दशक उत्तराखंड का

admin
IMG 20220207 WA0046

देहरादून/मुख्यधारा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने आज कैंट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर के समर्थन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगले दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। अब उत्तराखंडवासियों की जिम्मेदारी है कि वह विकास की इस गंगा आगे बढ़ाएं!

नड्डा ने केंद्र सरकार की जन धन योजना, स्वच्छता अभियान, महिलाओं को इज्जत घर, उज्जवला योजना, उत्तराखंड सहित देश का विद्युतीकरण, अटल आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, उत्तराखंड में सैन्यधाम बनाने, चार धामों के सुगम दर्शनों के लिए ऑल वेदर रोड, उत्तराखंड में लाए जा रहे इंस्टीट्यूट, इंडस्ट्री, रोपवे, हाईवे आदि का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व कैंट विधानसभा प्रत्याशी सविता कपूर को काम देने और चुनाव के समय प्रदेश में इलाके को इलाके से, भाई को भाई से, मोहल्ले को मोहल्ले से लड़ाने वालों एवं तुष्टीकरण करने वालों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, आगे भी बढ़ रहा है। हम वंचितो, शोषितों, दलितों एवं समाज के कमजोर वर्गों को देश की मुख्यधारा में मिलाने का काम कर रहे हैं, आपके कमल पर बटन दबाने से उस काम को और बल मिलेगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चारधाम, माता जी धाम, बहन जी धाम, जीजा जी धाम और शहजादा जी धाम है। उन्होंने प्रेमनगर वासियों को देश विभाजन की पीड़ा याद दिलाते हुए कहा कि जब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना था तो उसके छात्रों का इस्तेमाल एक अलग इस्लामिक देश पाकिस्तान बनाने के लिए किया गया। अब इनकी योजना उत्तराखंड में भी इस्लामिक विश्वविद्यालय बनाने की है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इनका मकसद क्या है?

भाजपा राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट राजीव जेटली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में योजनाओं का यह हाल था कि वन रैंक वन पेंशन की तरह ही ऑल वेदर रोड के लिए केवल चार करोड़ का बजट कांग्रेस ने स्वीकृत किया था। 2014 में देश में प्रधानमंत्री मोदी मोदी सरकार आने के बाद योजनाओं के साथ यह मजाक बंद हुआ और पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ मिला। ऑल वेदर रोड का कार्य युद्ध गति से आरंभ हुआ। जेटली ने उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदलने के प्रयास से उत्पन्न हुए खतरे का भी जिक्र अपने संबोधन में किया। कैंट विधानसभा सह प्रभारी एवं आंदोलनकारी सरिता गौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी पर बड़ा हमला बोला।

भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार स्व. हरबंस कपूर ने अपना जीवन जनसेवा में समर्पित किया। मैं उनका अनुसरण करूंगी और जो आशीर्वाद आपने सदा उनको दिया, आप मुझे भी देंगे !

कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, बबलू बंसल, पार्षद अंकित अग्रवाल, सविता गुरंग, मीरा कठैत सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

नरेंद्रनगर विधानसभा: भरपूर क्षेत्र में सुबोध उनियाल को मिला भारी जनसमर्थन

देवप्रयाग/मुख्यधारा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के भरपूर क्षेत्र में आज भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान […]
IMG 20220207 WA0030

यह भी पढ़े