नरेंद्रनगर विधानसभा: भरपूर क्षेत्र में सुबोध उनियाल को मिला भारी जनसमर्थन - Mukhyadhara

नरेंद्रनगर विधानसभा: भरपूर क्षेत्र में सुबोध उनियाल को मिला भारी जनसमर्थन

admin
IMG 20220207 WA0030

देवप्रयाग/मुख्यधारा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के भरपूर क्षेत्र में आज भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके समर्थन में क्षेत्रवासियों का काफी सकारात्मक रुख देखा गया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुसाईं, हर्ष पाल एवं शरद तड़ियाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बछेलीखाल, डोबरी, सिमस्वाड़ा व तीनधारा आदि स्थानों पर प्रत्याशी सुबोध उनियाल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की गई।

IMG 20220207 WA0029

इस मौके पर महेंद्र गुसाईं ने कहा कि सुबोध उनियाल क्षेत्र में विकास पुरुष के नाम से विख्यात हैं। यह उपाधि उन्हें यूं ही नहीं मिली, बल्कि उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास के कारण उन्हें यह उपाधि मिली है।

हर्ष पाल व  शरद तड़ियाल ने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र में भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है, इसको देखते हुए हम विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

Next Post

जागेश्वर की जनता बोली: कुंजवाल को भारी मतों से जिताकर भेजेंगे विधानसभा 

जागेश्वर/मुख्यधारा जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल आज जब धौलादेवी क्षेत्र के रौल, मल्ली सिरोला, कांडानौला, लधौली, गुरुडाबांज, आरतोला, वाडीतोला, पनुवानौला, तोली मनिआगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क के लिए पहुँचे तो उन्हें भारी जनसमर्थन मिला। इस दौरान […]
1644256511718

यह भी पढ़े