अतिआत्मविश्वास में सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे कांग्रेस नेता : विकास भगत (Vikas Bhagat) - Mukhyadhara

अतिआत्मविश्वास में सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे कांग्रेस नेता : विकास भगत (Vikas Bhagat)

admin
mu 1

अतिआत्मविश्वास में सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे कांग्रेस नेता : विकास भगत (Vikas Bhagat)

मुख्यधारा 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने जारी बयान में कहा कि हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेयश और भुवन कापड़ी मामलों से अनभिज्ञ हैं और अतिआत्मविश्वास में सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

कहा कि कांग्रेस, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता और उनके प्रयासों से उत्तराखंड में आयोजित हो रहे जी 20 समिट की सफलता से तिलमिला गई है।

यह भी पढें : 1 April : नए वित्त वर्ष (Financial year 2023-24) में आज से हुए ये 11 बड़े बदलाव, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए, जानिए एक नजर

विकास ने कहा कि हल्द्वानी विधायक सुमित को पता होना चाहिए की ‘रिप्रजेंटेशन ऑफ द पीपुल्स एक्ट 1951’ के तहत अगर किसी सांसद या विधायक को किसी अपराध में दोषी ठहराया जाता है और उसे 2 साल या इससे ज्यादा की सजा सुनाई जाती है, तो दोषी करार होते ही उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द हो जाती है। 2013 में लिली थॉमस बनाम भारत सरकार मामले में सुप्रीम कोकोर्ट ने इस मामले पर मुहर लगाई थी।

भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल गाँधी ने देश के ओबीसी समाज का अपमान किया, क्या इस बात पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेयश और भुवन कापड़ी कुछ कहेँगे?

विकास भगत ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्य को पचा नहीं पा रहे हैं।

यह भी पढें : अच्छी खबर: उत्तराखंड के प्रत्येक ब्लाॅक में होगी संयुक्त सहकारी खेती: Dr. Dhan Singh Rawat

इस वजह से पूरी कांग्रेस CM पुष्कर सिंह धामी की छवि को खराब करने पर जुटी है, परंतु जनता सब जानती है और आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को उसकी करनी का दंड देगी।

विकास भगत ने विधायक सुमित हृदयेश के उस बयान को भी हास्यास्पद बताया, जिसमें कहा गया है कि देश में लोकतंत्र का हनन हो रहा है।

विकास ने कहा कि जब देश में 1984 में सिख समाज को दंगे को झोंक कर उनका कत्लेआम किया, तब क्या देश में लोकतंत्र था? विकास ने कहा कि जब देश में 77 में आपतकाल लगाया गया और तमाम नेताओं को जेल भेज कर यातनायें दी गई, तब देश में लोकतंत्र था?

यह भी पढें : ब्रेकिंग: पहाड़ों की रानी (Queen of mountains) में झमाझम बारिश के बीच हुआ ये नुकसान, देखें वीडियो

विकास भगत ने कहा कि कांग्रेस की केंद्र सरकारों द्वारा देश में विभिन्न प्रदेशों में 100 से अधिक चुनी हुई सरकार को बर्खास्त करना क्या देश में लोकतंत्र की स्थापना थी?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के सत्याग्रह करने के अभियान को महज ढकोसला बताया और कहा कि उनको गांधी परिवार का नजदीकी दिखने का अभिनय करना है।

भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने आरोप लगाया कि वह देश के पूरे पिछड़े समुदाय के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी को सही ठहराने के लिए देश के संविधान और अदालत के फैसले के खिलाफ आंदोलन कर रही है।

यह भी पढें : सावधान! रात में मच्छर मारने वाली कॉइल (Mosquito coils) जलाकर सो गए थे, दम घुटने से यहां एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

विकास ने कांग्रेस के आंदोलन को महात्मा गांधी का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता ने सामाजिक मुद्दों के लिए सत्याग्रह किया था, जबकि कांग्रेस निजी कारणों से तथाकथित सत्याग्रह कर रही है।

भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने प्रियंका गाँधी द्वारा उनके परिवार को स्वघोषित शहीद कहने पर भी आपत्ति करते हुये कहा कि पहले गाँधी को शहीद की परिभाषा पता होनी चाहिए। अगर उनको शहीद शब्द का अर्थ पता है तो क्यों उनके भाई विदेश की धरती पर शहीद सैनिकों का अपमान करते है, क्यों उनके भाई सेना के पराक्रम पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं और क्यों उनके भाई और कांग्रेस सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर प्रश्न उठाते हैं?

विकास ने कहा कि कांग्रेस के नेता चाटुकारिता में अपने गाँधी परिवार के नेताओं को शहीद समझ कर देश के सैन्य परिवारों का अपमान करते हैं।

यह भी पढें : सावधान! तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज (Corona patients), देश में दूसरे दिन भी 3 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से जी 20 सम्मिट उत्तराखंड में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ है, जो कांग्रेस के गले से नहीं उतर रहा है। जी 20 सम्मिट हो जाने के बाद उत्तराखंड के पर्यटन, योग और आध्यात्म को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी और राजस्व के नए द्वार खुलेंगे।

भगत ने कहा कि कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश हल्द्वानी विधानसभा की उपेक्षा कर रहे हैं। सुमित का काम सिर्फ पुष्कर सिंह धामी की सरकार की आलोचना करना रह गया है।

यह भी पढें : IPL starts : आईपीएल की धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी, पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, 28 मई को फाइनल

यही नहीं, उन्होेंने यह भी कहा कि उनका काम नगर निगम के कार्यों में बाधा उत्पन्न करना रहा गया है। एक विधायक के तौर पर सुमित ने हल्द्वानी के विकास के लिए कुछ खास काम नहीं किया। एक वर्ष में उनके द्वारा सड़कों के निर्माण के लिये सरकार को मात्र 2.8 किलोमीटर का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।

Next Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड पेपर लीक मामले (paper leak case) में फरार चल रहा भाजपा नेता संजय धारीवाल अरेस्ट, पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम

बड़ी खबर: उत्तराखंड पेपर लीक मामले (paper leak case) में फरार चल रहा भाजपा नेता संजय धारीवाल अरेस्ट, पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम देहरादून/मुख्यधारा पटवारी और जेई-एई पेपर लीक मामले में फरार चल रहा भाजपा नेता संजय […]
paper 1

यह भी पढ़े