सावधान! तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज (Corona patients), देश में दूसरे दिन भी 3 हजार से ज्यादा मामले आए सामने - Mukhyadhara

सावधान! तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज (Corona patients), देश में दूसरे दिन भी 3 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

admin
Covid

सावधान! तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज (Corona patients), देश में दूसरे दिन भी 3 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

  • सीएम केजरीवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यधारा डेस्क 

एक बार फिर देश में कोरोना वायरस डराने लगा है। लगातार दूसरे दिन देशभर में 3 हजार से ज्यादा कोरोना के केस मिले हैं। वहीं 5 मरीजों की मौत भी हुई है। दिल्ली में भी मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है।

वहीं दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन चिंता की बात नहीं है। हम समय रहते जरूरी कदम उठा रहे हैं।

IMG 20230331 WA0027

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार वायरस के लक्षणों का पता लगाने के लिए सीवेज परीक्षण कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन हफ्ते से दिल्ली में सीवेज की जांच की जा रही है, इसमें कोरोना के लक्षण मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: पहाड़ों की रानी (Queen of mountains) में झमाझम बारिश के बीच हुआ ये नुकसान, देखें वीडियो

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में 15 मार्च को डेली एक्टिव केस सिर्फ 42 थे। यह बढ़कर 30 मार्च को 295 हो गए। अचानक आई इस तेजी को लेकर हम सचेत हैं।

राजधानी में कुल एक्टिव केस 932 हैं। गुरुवार को 3016 मरीज मिले थे। जबकि पिछले 24 घंटे में यह संख्या 3,095 रही। पिछले 6 महीनों में यह एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं।

देश में कोरोना की पहली लहर 2020 से लेकर अब तक इससे हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 30 हजार 862 हो गया है।

Screenshot 20230331 181342 Drive

बुधवार को महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली में दो, हिमाचल में एक और केरल में आठ लोगों की मौत हुई थी।

हेल्थ मिनिस्ट्री के शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 2.73% दर्ज की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.71% है।

Next Post

अच्छी खबर: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं (Health facilities in Uttarakhand) के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का शिलान्यास

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं (Health facilities in Uttarakhand) के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास देहरादून/मुख्यधारा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य से संबंधित लगभग […]
IMG 20230331 WA0033

यह भी पढ़े