राजधानी में चढ़ा सियासी पारा : सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस का 'महासंग्राम'। सोनिया-राहुल (rahul gandhi) और प्रियंका गांधी ने काले कपड़े पहन कर किया विरोध - Mukhyadhara

राजधानी में चढ़ा सियासी पारा : सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस का ‘महासंग्राम’। सोनिया-राहुल (rahul gandhi) और प्रियंका गांधी ने काले कपड़े पहन कर किया विरोध

admin
IMG 20220805 WA0013

मुख्यधारा 

महंगाई, बेरोजगारी और ईडी की जांच को लेकर आज कांग्रेस पार्टी दिल्ली की सड़कों पर पूरी तरह खुलकर उतर आई है। पिछले कई दिनों से विपक्ष संसद के मानसून सत्र में महंगाई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है।

इसी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने महंगाई और रोजमर्रा के सामानों में बढ़ती कीमतों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया था। ‌कांग्रेस आज देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह करीब 10 बजे कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई।

राहुल गांधी (rahul gandhi) ने कहा, आज देश में लोकतंत्र नहीं है। सिर्फ तानाशाही है। हम महंगाई का मुद्दा उठाते हैं। हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता। बाहर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है।

राहुल गांधी ने कहा, 70 साल में देश बना, लेकिन बीजेपी ने 8 साल में इसे खत्म कर दिया। चाहें बेरोजगारी, हिंसा और महंगाई का मुद्दा हो, सरकार का सिर्फ यही एजेंडा है, कि इन मुद्दों का न उठाया जाए।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधे हुए थे। ‌राहुल गांधी ने कहा कि मेरी दिक्कत ये है कि मैं सच्चाई बोलूंगा, महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाने का काम करूंगा। जो डरता है, वो धमकाता है। जो आज देश की हालत है उससे डरते हैं, जो उन्होंने पूरे नहीं किए, महंगाई और बेरोजगारी से डरते हैं। जनता की शक्ति से डरते हैं, क्योंकि ये 24 घंटा झूठ बोलते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी का जो बहाना इन लोगों ने कर रखा है, लोग इससे बहुत दुखी हैं। लोग डर के कारण बोल नहीं पा रहे हैं, इतना भय पैदा हो गया है‌। सरकार समझ नहीं पा रही है। इस देश में लोकतंत्र बस नाम का है। इसके बाद मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान कांग्रेसी सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे।

केंद्र के खिलाफ विरोध जताने के लिए सोनिया, राहुल समेत कांग्रेस के सभी सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। नेताओं का कहना है कि वो इसे लेकर प्रदर्शन करेंगे और अपनी गिरफ्तारी देंगे। दिल्ली में कांग्रेस ने पीएम आवास और राष्ट्रपति भवन के घेराव का एलान किया है।

जिसके बाद इन इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। राष्ट्रपति भवन के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद और प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय में इस प्रदर्शन को लीड कर राहुल पार्टी सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च करेंगे।

प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय से पीएम आवास की तरफ बढ़ने की कोशिश करेंगी। बता दें कि संसद में महंगाई को लेकर चर्चा हुई थी, इस दौरान कांग्रेस की तरफ से सरकार पर कई सवाल दागे गए।

संसद में शोर-शराबे के बीच कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

 

यह भी पढें : अच्छी खबर : अब एक जगह तैनात शिक्षक पति-पत्नी दोनों को मिलेगा मकान किराया भत्ता (house rent), इस आदेश से खिले शिक्षकों के चेहरे

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग Uttarakhand : प्रधानाचार्यों के अतिरिक्त प्रभार हुए निरस्त, देखें आदेश

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : इन पुलिस उपाधीक्षकों का हुआ स्थानांतरण, देखें सूची

 

यह भी पढें : आदेश जारी : सीएम धामी ने रक्षाबंधन (Rakshabandhan) पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का दिया तोहफा

 

यह भी पढें : मंकीपॉक्स अलर्ट (Monkeypox alert): स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धनसिंह रावत के निर्देश पर विभाग ने जारी की SOP

 

यह भी पढें : शिक्षकों के लिए खुशखबरी : इन शिक्षकों को मिलेगा पुनरीक्षित वेतनमान लेवल 8 का लाभ (revised pay scale)। देखें सूची

Next Post

रिश्वतखोर अफसर : उत्तराखंड में रजिस्ट्रार कानूनगो विजिलेंस के जाल में फंसा, रिश्वत (bribe) लेते हुए अरेस्ट  

हल्द्वानी/मुख्यधारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए सख्त रवैया अपनाया हुआ है। विशेष तौर पर प्रदेश के प्रशासनिक अफसरों को रिश्वत (bribe) और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कड़े आदेश भी […]
IMG 20220805 WA0015

यह भी पढ़े