आदेश जारी : सीएम धामी ने रक्षाबंधन (Rakshabandhan) पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का दिया तोहफा - Mukhyadhara

आदेश जारी : सीएम धामी ने रक्षाबंधन (Rakshabandhan) पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का दिया तोहफा

admin
IMG 20220804 WA0026 1

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन (Rakshabandhan) पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के दिन महिलाएं उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। ‌सीएम धामी के आदेश पर गुरुवार को शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। ‌

बता दें कि 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। ऐसे में रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के मौके पर प्रदेश की महिलाएं उत्तराखंड रोडवेज की बसों में प्रदेश के अंदर कहीं भी फ्री में यात्रा कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश दिए। जिसके बाद सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी ने आदेश जारी किए गए हैं। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।

IMG 20220804 WA0022 1

वहीं दूसरी ओर राजस्थान में 2 दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का महिलाओं को तोहफा दिया है।

रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने निशुल्क यात्रा के लिए प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।

रक्षाबंधन के दिन 11 अगस्त गुरुवार को राजस्थान रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को सफर करने पर किराया नहीं देना होगा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को सुविधा के व्यय का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी। फ्री सफर का लाभ केवल राजस्थान की सीमा में ही मिलेगा।‌ एसी और वॉल्वो बसों में यात्रा के लिए चार्ज देना पड़ेगा।

 

यह भी पढें : मंकीपॉक्स अलर्ट (Monkeypox alert): स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धनसिंह रावत के निर्देश पर विभाग ने जारी की SOP

 

यह भी पढें : शिक्षकों के लिए खुशखबरी : इन शिक्षकों को मिलेगा पुनरीक्षित वेतनमान लेवल 8 का लाभ (revised pay scale)। देखें सूची

Next Post

ब्रेकिंग : इन पुलिस उपाधीक्षकों का हुआ स्थानांतरण (police transfer), देखें सूची

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड पुलिस महकमे से ब्रेकिंग खबर आ रही है, जहां एक दर्जन पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण (police transfer) कर दिया गया है। इनमें चार महिला एवं आठ पुरुष अधिकारी शामिल हैं। स्थानांतरण (police transfer) किए गए इन 12 पुलिस […]

यह भी पढ़े