सावधान: उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना मामले चिंताजनक। आज इतने संक्रमित - Mukhyadhara

सावधान: उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना मामले चिंताजनक। आज इतने संक्रमित

admin
Picsart 21 12 30 21 24 17 078

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है, ऐसे में प्रदेशवासियों को सावधान होने की जरूरत है।

आज प्रदेशभर में 59 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं, जबकि आज 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार अब सक्रिय मरीजों की संख्या 255 पर पहुंच गई है।

आज देहरादून जनपद में ही 25 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है, जबकि नैनीताल जिले से 12, हरिद्वार से 7 एवं उधमसिंहनगर से 9 लोगों में कोविड-19 पाया गया।

इसके अलावा बागेश्वर के दो, चमोली से एक, पिथौरागढ़ से दो, उत्तरकाशी जनपद में एक व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

उपरोक्त आंकड़ों को देखकर स्पष्ट होता है कि वर्तमान में जिस तरह कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है, ऐसे में सभी की जिम्मेदारी बनती है कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जाए और स्वयं स्वस्थ रहने की साथ ही दूसरों को भी स्वस्थ रखने का संकल्प लिया जाना प्रदेश हित में है।

Picsart 21 12 30 21 24 30 423

Picsart 21 12 30 21 24 04 100

 

यह भी पढ़े : दु:खद: यहां कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से चालक की मौत, तीन घायल

 

यह भी पढ़े : Breaking: सूचना अधिकारियों के तबादले। बद्रीचन्द बने देहरादून जिला सूचना अधिकारी

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : उत्तराखंड की जनता को PM मोदी ने दी 17547 करोड़ की योजनाओं की सौगात

 

यह भी पढ़े : Breaking: सिपाही से मारपीट कर उसकी रिवाल्वर छीनने वाले अभियुक्त को एसओजी व काशीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: देहरादून जनपद में प्रवेश के लिए अब 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता। पढें आदेश

 

यह भी पढ़े : दुःखद: यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या। क्षेत्र

Next Post

Breaking: इस वर्ष की अंतिम कैबिनेट बैठक आज। कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून/मुख्यधारा वर्ष 2021 में धामी सरकार की आज अंतिम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इसके अलावा संभवत: यह चुनाव आचार संहिता से पूर्व की अंतिम बैठक भी है। इस लिहाज से यह काफी अहम मानी जा रही है, जिसमें […]
Picsart 21 12 31 09 24 08 272

यह भी पढ़े