दुःखद: Greater Noida में रोडवेज बस ने 7 कर्मचारियों को रौंदा, चार की मौत, तीन घायल, शिफ्ट खत्म कर लौट रहे थे अपने घर - Mukhyadhara

दुःखद: Greater Noida में रोडवेज बस ने 7 कर्मचारियों को रौंदा, चार की मौत, तीन घायल, शिफ्ट खत्म कर लौट रहे थे अपने घर

admin
acident

दुःखद: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में रोडवेज बस ने 7 कर्मचारियों को रौंदा, चार की मौत, तीन घायल, शिफ्ट खत्म कर लौट रहे थे अपने घर

मुख्यधारा डेस्क

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात रोडवेज बस ने सड़क पर 7 कर्मचारियों को रोक दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक कर्मचारी ‌ हीरो मोटर्स कंपनी में काम करते थे। वह शिफ्ट खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। तभी कंपनी के बाहर बादलपुर क्षेत्र में यह हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 11.30 बजे कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान नोएडा डिपो की बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़े कर्मचारियों को रौंद दिया।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले (Transfer), देखें सूची

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसमें संकेश्वर कुमार दास (25), मोहरी कुमार (22) और सतीश (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोपाल (34) की मृत्यु अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई।

इसके साथ ही अनुज, धर्मवीर और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको बादलपुर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सफदरगंज दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।हादसे के बाद चालक फरार हो गया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़े : सीएम धामी (CM Dhami) पहुंचे अपने पुराने विद्यालय, बच्चों के बीच स्कूली दिनों को याद कर हुए भावुक

Next Post

कैबिनेट मंत्री Maharaj ने आम बजट को अमृत काल का पहला लोक कल्याणकारी बजट बताया

कैबिनेट मंत्री महाराज (Maharaj) ने आम बजट को अमृत काल का पहला लोक कल्याणकारी बजट बताया सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान के अलावा समान अवसर उपलब्ध कराने वाला है 2023-24 का बजट उत्तराखंड में रेल सुविधाओं के विकास के लिए 504 […]
satpal 7

यह भी पढ़े