भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित - Mukhyadhara

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित

admin
bj

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित

मुख्यधारा डेस्क

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। मोदी ने लिखा, ‘मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिया जाएगा। मैंने उनसे बात की और उन्हें बधाई दी है। वे हमारे समय के सबसे सम्मानित स्टेट्समैन हैं। देश के विकास के लिए उनका योगदान कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने जमीनी स्तर से काम शुरू किया था और वे देश के उपप्रधानमंत्री पद तक पहुंचे।

यह भी पढें : कल्पना चावला (Kalpana Chawla) की उपलब्धियों से महज महिलाओं को प्रेरणा ही नहीं,बल्कि भारत के लिए गौरव

इससे पहले 23 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने का एलान किया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 24 जनवरी को उनकी 100वीं जयंती से एक दिन पहले यह घोषणा की। कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री और एक बार डिप्टी सीएम रहे। वे पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।

यह भी पढें : विनाश को विकास (Development) मान हम खुशफहमियों के भ्रमजाल में आज भी प्रासंगिक

Next Post

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)को लेकर सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)को लेकर सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण जनपद चमोली के 592 मतदेय स्थलों को 19 जोन एवं 125 सेक्टर में किया गया विभाजित चमोली / मुख्यधारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष […]
c 1 5

यह भी पढ़े