अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: एसएपीटी इंडिया ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित कर बढ़ाया महिलाओं का हौसला (International women's day) - Mukhyadhara

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: एसएपीटी इंडिया ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित कर बढ़ाया महिलाओं का हौसला (International women’s day)

admin
IMG 20220308 WA0007

चंडीगढ़/मुख्यधारा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) के अवसर पर स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ फिजीकल थैरेपी (एसएपीटी इंडिया) द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धित जागरूकता और सर्वांगीण विकास जागरुकता के लिए इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा चंडीगढ़ में एक महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ में निशुल्क फिजियोथेरेपी परामर्श और सेनेटरी पैड का डिस्ट्रीब्यूशन भी किया गया।

इस अवसर पर चंडीगढ की मेयर सर्वजीत कौर ढिल्लो की उपस्थिति मुख्य अतिथि के तौर पर रही और सभी महिलाओं का हौसला बढ़ाया और मार्गदर्शन किया।

IMG 20220308 WA0005

प्रो. जेएस ठाकुर, अध्यक्ष, फेकल्टी एसोसिएशन, पीजीआई चंडीगढ़ महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता व आम बीमारियों से बचने के उपाय बताए व सबको स्वस्थ रहने की सलाह दी।

डा0 सेविका बाली, फिजीयोथेरेपीसट, पीजीआई चंडीगढ़ ने फिजीयोथेरेपी संबंधी समस्याओं के विषय पर जागरूक किया व सभी को फिट रहने का मंत्र दिया। रोशन लाल जिंदल, एमडी, एसआरएम कालेज आफ फार्मेसी सभी का मार्गदर्शन किया।

IMG 20220308 WA0008

इस मौके पर एसएपीटी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध उनियाल ने बताया की एसएपीटी इंडिया विगत वर्षो से महिला सशक्तिकरण (International women’s day) और उनके सर्वांगीण विकास के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाकर देश की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयासरत और समर्पित है और आगे आने वाले समय में भी यह संगठन महिलाओं के उत्थान व कल्याण के कार्य करता रहेगा।साथ ही रोटो पीजीआई के माध्यम से सभी को अंगदान जैसे महादान के लिए भी जागरूक किया।

 

यह भी पढें: उत्तराखंड: देहरादून में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: जानिए उत्तराखंड में किसकी सरकार बना रहे हैं Exit poll, कांग्रेस की दिखाई दे रही बढ़त

 

यह भी पढें: दु:खद वीडियो: दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए दो दोस्त गंगा (ganga) में डूबे

Next Post

आराम के तलबगारों के लिए पत्रकारिता (Journalism) में कोई गुंजाइश नहीं

देहरादून। पत्रकारिता (Journalism) में कामयाब होने के लिए सच के लिए किसी से भी टकराने के जज्बे और जुनून के साथ साथ 24 × 7 काम करने की हिम्मत जरूरी। ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता (Journalism) और जनसंचार विभाग […]
graphic era

यह भी पढ़े