रिश्वतखोर अफसर : उत्तराखंड में रजिस्ट्रार कानूनगो विजिलेंस के जाल में फंसा, रिश्वत (bribe) लेते हुए अरेस्ट   - Mukhyadhara

रिश्वतखोर अफसर : उत्तराखंड में रजिस्ट्रार कानूनगो विजिलेंस के जाल में फंसा, रिश्वत (bribe) लेते हुए अरेस्ट  

admin
IMG 20220805 WA0015

हल्द्वानी/मुख्यधारा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए सख्त रवैया अपनाया हुआ है। विशेष तौर पर प्रदेश के प्रशासनिक अफसरों को रिश्वत (bribe) और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कड़े आदेश भी जारी कर रखे हैं।

इसके बावजूद हल्द्वानी के इस अफसर ने मुख्यमंत्री धामी के आदेश की भी परवाह नहीं की। आखिरकार यह अफसर रिश्वत मामले में आज विजिलेंस टीम के शिकंजे में फंस गया।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हल्द्वानी तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को विजिलेंस ने 10 हजार की रिश्वत (bribe) लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद इस रिश्वतखोर अफसर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि तहसील में तैनात रजिस्टार कानूनगो बनवारी लाल काम कराने के लिए 10 हजार रुपए (bribe) की मांग कर रहा था। ‌जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की थी। विजिलेंस टीम ने बहुत ही गुप्त तरीके से यह रिश्वतखोर अफसर को पकड़ने के लिए प्लान बनाया।

टीम के सदस्य आज तहसील परिषद में ही रिश्वत लेते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारीलाल को अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद तहसील में हड़कंप मच गया।

बता दें कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल कि पहले भी कई लोगों ने काम के बदले रुपए मांगने (bribe) की शिकायत की थी। आखिरकार आज यह भ्रष्टाचारी अफसर जाल में फंस गया।

 

यह भी पढें : अजब-गजब : सिपाही कुलदीप (Constable Kuldeep) की बदली किस्मत, रातों-रात बन गया करोड़पति, इस जिले में हैं तैनात, घर में छाईं खुशियां

 

यह भी पढें : मंकीपॉक्स अलर्ट (Monkeypox alert): स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धनसिंह रावत के निर्देश पर विभाग ने जारी की SOP

Next Post

कांग्रेस का प्रदर्शन जारी : राहुल गांधी और प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता हिरासत में, दिल्ली में गरमाई सियासत (Congress leaders)

मुख्यधारा राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही कांग्रेसी नेताओं (Congress leaders) का केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस ने महंगाई, जीएसटी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सुबह से ही संसद से सड़क […]
IMG 20220805 WA0018

यह भी पढ़े