दर्दनाक हादसा (Max Accident Malakhunti): ऋषिकेश आ रहा मैक्स वाहन मालाखुंटी के पास गहरी खाई में जा गिरा 5 लोगों को बचाया, 6 की खोजबीन जारी - Mukhyadhara

दर्दनाक हादसा (Max Accident Malakhunti): ऋषिकेश आ रहा मैक्स वाहन मालाखुंटी के पास गहरी खाई में जा गिरा 5 लोगों को बचाया, 6 की खोजबीन जारी

admin
Max accident malakhunti between abandoned hotel

दर्दनाक हादसा (Max Accident Malakhunti) : ऋषिकेश आ रहा मैक्स वाहन मालाखुंटी के पास गहरी खाई में जा गिरा, 5 लोगों को बचाया, 6 की खोजबीन जारी

ऋषिकेश/मुख्यधारा

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालाखुंटी के पास मैक्स वाहन (Max Accident Malakhunti) गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 5 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 6 लोगों की तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुनिकीरेती के व्यासी चौकी को सूचना प्राप्त हुई की सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहे एक मैक्स वाहन मालाखुंटी और आनंद होटल के बीच में एक मैक्स गाड़ी गहरी खाई से नदी गिर गई। उसमें 11 लोग सवार थे।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ की टीम और पुलिस कर्मी मौके की ओर दौड़े और फिर रेस्क्यू किया, जहां से 5 लोगों को नदी से निकाल लिया गया, जिन्हें एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। 6 लोगों की खोजबीन की जा रही है, जिसमें चालक भी शामिल है।
अस्पताल पहुंचाए गए यात्रियों ने बताया कि सोनप्रयाग से रात में ऋषिकेश के लिए मैक्स में सवार हुए थे। आज तक की 3:00 बजे के करीब मालाखुंटी से गूलर की तरफ अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गए, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे पहाड़ी से नीचे नदी में जा गिरा।
घायल :-
  • बिजेंदर(45) पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली
  • आकाश(22) पुत्र तेज सिंह
  • प्रदीप कुमार(26) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी शाहपुर पंजाब
  • रोशन कुमार (26) पुत्र सुबोध निवासी नालंदा बिहार
  • हरियाणवी (25) पत्नी रवि सिंह निवासी हैदराबाद

 इनकी तलाश की जा रही है :-

  • अभिजीत त्यागी निवासी भोजपुर भजन गढ़ दिल्ली
  • अतुल सिंह उत्तर विनोद निवासी शिवपुरी बिहार
  • अक्षय कुमार पुत्र मनोज सिंह निवासी बिहार
  • सौरभ कुमार
  • रवि पुत्र अज्ञात हैदराबाद
  • मैक्स चालक नाम पता अज्ञात
Next Post

फेरबदल: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में नई टीम तैयार (New team ready in BJP's), पार्टी के इन 10 नेताओं को दी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

फेरबदल: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में नई टीम तैयार (New team ready in BJP’s) पार्टी के इन 10 नेताओं को दी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट मुख्यधारा डेस्क  भाजपा हाईकमान ने अगले साल 2024 होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी […]
IMG 20230709 WA0005

यह भी पढ़े