फेरबदल: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में नई टीम तैयार (New team ready in BJP's), पार्टी के इन 10 नेताओं को दी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट - Mukhyadhara

फेरबदल: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में नई टीम तैयार (New team ready in BJP’s), पार्टी के इन 10 नेताओं को दी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

admin
IMG 20230709 WA0005

फेरबदल: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में नई टीम तैयार (New team ready in BJP’s)

पार्टी के इन 10 नेताओं को दी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

मुख्यधारा डेस्क 

भाजपा हाईकमान ने अगले साल 2024 होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के अंदर कई बड़े बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। पिछले दिनों भाजपा ने चार प्रदेश अध्यक्ष भी बदले थे। जिसमें झारखंड की जिम्मेदारी बाबूलाल मरांडी को सौंपी गई है तो वहीं जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

 

डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का जिम्मा सौंप दिया गया है। पार्टी ने इन राज्यों के सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की थी। राजस्थान में जोशी के साथ नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सह प्रभारी बनाया गया था।

IMG 20230709 WA0006

मध्य प्रदेश में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया था। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को सह प्रभारी का जिम्मा दिया गया था।

इसके अलावा तेलंगाना में सुनील बंसल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया था। शनिवार को दिल्ली में भाजपा हाईकमान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। बैठक के बाद पार्टी ने 10 राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों का एलान कर दिया है।

इस लिस्ट में सुरेश कश्यप, संजय जायसवाल, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, अश्विनी शर्मा, बंदी संजय कुमार, सोमवीर राजू, दीपक प्रकाश, किरोणी लाल मीरा, सतीश पूनिया के नाम शामिल हैं।

बता दें कि जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की जो घोषणा की है, इसमें कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी जगह दी गई है। झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय को भी जगह दी गई है।

बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल को भी कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 6 जुलाई से चल रही भाजपा की तीसरी मीटिंग आज हैदराबाद में होगी। इसमें दक्षिण के राज्यों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

मीटिंग में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, अंडमान और लक्षद्वीप के नेताओं को बुलाया गया है।

2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी संगठन और मोदी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर बीजेपी में एक और उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष बीजेपी मुख्यालय के केंद्रीय कार्यालय में बैठक कर रहे हैं।

इन बैठकों के जरिए पार्टी के अंदर भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं और केंद्र में होने जा रहे मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत भी मिल रहे हैं।

Next Post

मानसून (Monsoon) : बारिश ने कई राज्यों की रोकी रफ्तार, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बुरा हाल, दिल्ली-एनसीआर में भी जमकर बरसे बदरा

मानसून (Monsoon) : बारिश ने कई राज्यों की रोकी रफ्तार, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बुरा हाल, दिल्ली-एनसीआर में भी जमकर बरसे बदरा मुख्यधारा डेस्क पूरा उत्तर भारत मूसलाधार बारिश की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर उत्तर […]
IMG 20230709 WA0004

यह भी पढ़े