कर्नल के नेतृत्व पर जताया दर्जनों युवाओं ने भरोसा। आम आदमी पार्टी में हुए शामिल - Mukhyadhara

कर्नल के नेतृत्व पर जताया दर्जनों युवाओं ने भरोसा। आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

admin
IMG 20210607 WA0041

देहरादून/मुख्यधारा

कहते हैं यदि किसी भी समूह को अच्छा टीम लीडर मिल जाए तो उसकी तरक्की की संभावनाएं कई गुना स्वत: ही बढ़ जाती हैं। ऐसे ही दर्जनों युवाओं ने आज देहरादून में कुशल टीम लीडर व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए आम आदमी पार्टी की सदस्य ग्रहण की। यहीं नहीं पार्टी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

युवा देश के भविष्य होते हैं व अपने क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका तय करते हैं। इन युवाओं ने कर्नल अजय कोठियाल के केदारनाथ आपदा के समय का वह जौहर देखा है, जिसके बूते धाम में बहुत ही कम समय में आवाजाही शुरू हो पाई थी। यही नहीं यूथ फाउंडेशन के माध्यम से भर्ती पूर्व ट्रेनिंग देकर कर्नल कोठियाल अब तक प्रदेश के सैकड़ों युवाओं को सेना में भर्ती कराने में सफल रहे हैं। कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र व विशिष्ट सेवा पदक धारक कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में आज देहरादून में प्रदेशभर से अपने सराहनीय व उत्कृष्ट कार्यों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कई युवाओं, छात्र नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के नव निर्माण व उत्थान के लिए आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

PicsArt 06 07 09.51.26

 

 

 

 

 

 

कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में प्रदेश के हजारों युवाओं का रुझान जिस तरह आम आदमी की तरफ बढ़ रहा है, उससे प्रतीत होता है कि पिछले 20 सालों से प्रदेश का विकास न होने से व्यथित जनता खासकर युवा वर्ग प्रदेश में परिवर्तन का मन बना रहे हैं। रोजाना पूर्व सैनिक, युवा, छात्र नेता, किसान व मजदूर आम आदमी से जुड़ रहे हैं। इससे पार्टी में भी उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया एवं प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. कलेर भी उपस्थित थे।

इन्होंने ली आप की सदस्यता

  • केशव बहुगुणा महासचिव डीबीएस कॉलेज देहरादून
  • कपिल पूर्व क्कक्रह्र, स्व0 काबीना मंत्री प्रकाश पंत
  • कुलदीप कुमार पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीएवी कॉलेज देहरादून
  • अर्भुत थापा इंडिपेंडेंट पूर्व जीएस डीएवी कॉलेज देहरादून
  • सुदेश भट्ट पूर्व सैनिक एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही व वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य बूंगा यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल
  • मनमोहन सिंह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीबीएस कॉलेज
  • दिग्विजय नेगी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीबीएस कॉलेज
  • भगवती प्रसाद मेंदोली (पूर्व महासचिव) डीएवी कॉलेज
  • नितिन जोशी पूर्व प्रदेश वॉयस प्रेसीडेंट
  • दिव्यांशु बहुगुणा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गढवाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर
  • आकाश गौड़ मौजूदा महासचिव (हृस्ढ्ढ)
  • सूरज रावत छात्र नेता
  • अजय चंदेल कांग्रेस पार्षद देहरादून
  • विपिन पार्षद राजपुर देहरादून
  • कुशाल सिंह (क्षेत्र पंचायत सदस्य) उत्तरकाशी
  • जगमोहन चौहान समाजसेवी पौड़ी
  • योगेन्द्र राणा समाजसेवी देहरादून
  • विशाल कलूरा समाजसेवी उत्तरकाशी
  • अनंत कुडिय़ाल छात्र नेता

IMG 20210607 WA0040

Next Post

गंगोत्री में सुनगर के पास हाईवे की कई मीटर सड़क नदी में गिरकर ध्वस्त। बीआरओ ने संभाला मोर्चा

उत्तरकाशी/मुख्यधारा उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री राजमार्ग पर सुनगर के पास गत दिवस करीब 20 मीटर से ज्यादा हाईवे नदी में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिस पर काफी मशक्कत करनी पड़ी है और अभी भी सड़क यातायात के लिए नहीं […]
PicsArt 06 08 02.18.44

यह भी पढ़े