सियासत: कांग्रेस (Congress) का विपक्ष मे रहना भी दुर्भाग्यपूर्ण: चमोली - Mukhyadhara

सियासत: कांग्रेस (Congress) का विपक्ष मे रहना भी दुर्भाग्यपूर्ण: चमोली

admin
siyast 1

सियासत: कांग्रेस (Congress) का विपक्ष मे रहना भी दुर्भाग्यपूर्ण: चमोली

देहरादून/मुख्यधारा

कांग्रेस नेताओं की अप्पत्तिजनक टिप्पणियों से पर आक्रोशित हुए, विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद चमोली ने इसे कांग्रेस में थूकने की प्रतियोगिता करार दिया है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड पीकदान नही, लिहाजा कांग्रेस का विपक्ष में भी रहना राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों के ज़बाब देते हुए धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने आरोप लगाया कि इसे सिर्फ दो नेताओं के बयान नहीं समझना चाहिए, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी का औपचारिक बयान है, क्योंकि उनके प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने और साथ में मनीष ने भी गढ़वाल और उत्तराखंड की जनता के प्रति अपनी कलुषित भावनाओं को जाहिर किया है ।।

यह भी पढें : उत्तराखंड: लोक निर्माण विभाग (PWD) में इन अभियंताओं के हुए ट्रांसफर, पढें पूरी लिस्ट

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, लगता है कांग्रेस नेताओं में थूकने की प्रतियोगिता चल रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, उत्तराखंड पीकदान नही है जो कोई भी थूके, आने वाले समय में प्रदेश की जनता उन्हे पहले से भी करारा सबक सिखायेगी।

उन्होंने कहा, जिस तरह की भावना कांग्रेस उत्तराखंड के प्रति रखती है, उसके चलते उनका विपक्षी पार्टी के रूप में भी होना प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढें : विशेष: उत्तराखण्ड के जंगलों में पाया जाता है लिंगड़ा (Lingda), औषधीय गुणों से होता है भरपूर, आप भी जानिए इसकी खासियत

Next Post

मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) बोले: नेपाल से हमारा रोटी बेटी का रिश्ता, दुनिया की कोई भी ताकत इसको नहीं तोड़ सकती

मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) बोले: नेपाल से हमारा रोटी बेटी का रिश्ता, दुनिया की कोई भी ताकत इसको नहीं तोड़ सकती कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नेपाल से आए प्रतिनिधि मंडल का उत्तराखंड पहुंचने पर किया स्वागत देहरादून/मुख्यधारा कैबिनेट […]
j 1 5

यह भी पढ़े