Mahendra Rana joins BJP: आखिरकार द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने थामा भाजपा का दामन  - Mukhyadhara

Mahendra Rana joins BJP: आखिरकार द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने थामा भाजपा का दामन 

admin
IMG 20231221 WA0040 scaled

Mahendra Rana joins BJP: आखिरकार द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून/मुख्यधारा

Mahendra Rana joins BJP: प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने आज 21 दिसंबर 2023 को अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

FB IMG 1703182319221

देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा एवं उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं एवं पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि मैंने कांग्रेस की जनविरोधी नीति के कारण आठ माह पूर्व ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता एवं पदों से त्यागपत्र दे दिया था। प्रधानमंत्री मोदी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों एवं नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूँ। पार्टी नेतृत्व के आहवान पर मैं पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करूंगा।

IMG 20231221 WA0043 IMG 20231221 WA0044

आज कल्जीखाल के कनिष्ठ प्रमुख ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस अर्जुन पटवाल ने कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। द्वारीखाल ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष द्वारीखाल ब्लॉक महामंत्री अर्जुन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस के पदों से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थामा।

विकास खण्ड द्वारीखाल कल्जीखाल के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधान ग्राम पंचायतों एवं अन्य कांग्रेस सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट गढ़वाली, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebrations) में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मुख्य अतिथि के रूप में भेजा न्योता

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebrations) में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मुख्य अतिथि के रूप में भेजा न्योता मुख्यधारा डेस्क साल 2024 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस के […]
m 1 12

यह भी पढ़े