ब्रेकिंग: राजभवन जाकर पुष्कर धामी(pushkar dhami) ने किया सरकार बनाने के दावा पेश - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: राजभवन जाकर पुष्कर धामी(pushkar dhami) ने किया सरकार बनाने के दावा पेश

admin
1647870579873

मुख्यधारा/देहरादून 

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज सांय 6 बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी (pushkar dhami) के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्कर सिंह धामी (pushkar dhami) के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (pushkar dhami) को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है।

 

यह भी पढें: बिग ब्रेकिंग: पुष्कर धामी (Pushkar dhami) बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

 

यह भी पढें: बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायकों (mla) ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

यह भी पढें: दुःखद (accident): यहां वाहन खाई में गिरा। दो की मौत,चार जख्मी

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत(banshidhar bhagat) ने राजभवन में ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

यह भी पढें: दुःखद: SI अमरपाल सिंह (amarpal singh) को नैनीताल पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 

Next Post

ब्रेकिंग: पुष्कर धामी(Pushkar dhami) के पुन: सीएम बनने पर परिजनों ने उतारी आरती, लगाया तिलक

मुख्यधारा/देहरादून  पुष्कर धामी (pushkar dhami) को एक बार फिर से उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद भाजपाइयों में जहां जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, वहीं धामी के परिजनों में भी खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री बनने के बाद […]
IMG 20220321 WA0034

यह भी पढ़े