गुड न्यूज: देहरादून में बनेगा कचरे से डीजल - Mukhyadhara

गुड न्यूज: देहरादून में बनेगा कचरे से डीजल

admin
IMG 20190828 010542
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. हर्ष वर्णन एवं सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने आईआईपी में किया शुभारंभ
देहरादून। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री भारत  सरकार डाॅ. हर्ष वर्धन एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने मंगलवार को भारतीय पेटोलियम संस्थान, देहरादून में अपशिष्ट प्लास्टिक से डीजल प्रायोगिक संयंत्रा का उद्घाटन किया। इस संयंत्र में एक टन प्लास्टिक कचरे से 800 लीटर डीजल बनेगा। इस संयंत्र की स्थापना से वेस्ट मैटीरियल का जहां डीजल के रूप में सदुपयोग होगा, वहीं प्लास्टिक से मुक्ति की दिशा में भी अच्छा कदम है।
केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा कि कई वर्षों के शोध् के बाद आईआईपी अब प्लास्टिक से बड़े पैमाने पर डीजल व पेटोल उत्पादन करने जा रहा है। इससे देश में पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर अन्य देशों पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के लिए एनजीओ की मदद से प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्लास्टिक के उत्पादों से डीजल बनाने की विधि आईआईपी के वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी,  वहीं इकाॅनोमिक ग्रोथ में भी यह मददगार होगा।
इस अवसर पर आईआईपी के निदेशक डा. अंजन कुमार रे एवं वैज्ञानिक उपस्थित थे।
Next Post

सुपर एक्सक्लूसिव: निशंक की मंत्रिमंडल से सदस्यता अमान्य करने को लेकर राष्ट्रपति से शिकायत

हद्विार से सांसद भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की मंत्री के रूप में ली गई शपथ को अमान्य करार देने को लेकर राष्ट्रपति से गुहार लगाई है। 27 अगस्त 2019 को यह शिकायती पत्र राष्ट्रपति […]
nishank

यह भी पढ़े