Whatsapp server down : देशभर में व्हाट्सएप सर्वर ठप होने से अटकी यूजर्स की सांसें। सोशल मीडिया पर आ रहे तरह-तरह के कमेंट - Mukhyadhara

Whatsapp server down : देशभर में व्हाट्सएप सर्वर ठप होने से अटकी यूजर्स की सांसें। सोशल मीडिया पर आ रहे तरह-तरह के कमेंट

admin
images 1

मुख्यधारा डेस्क

व्हाट्सएप का सर्वर डाउन (Whatsapp server down) होने से आज देशभर के करोड़ों लोग परेशान हो गए हैं। व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने व देखने में यह समस्या दोपहर करीब साढे 12 बजे से आई। मेटा ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से व्हाट्सएप की सर्विस ठप हो गई है। हालांकि व्हाट्सएप यूजर्स को शुरुआत में यह समस्या समझ नहीं आई और वे इसे अपने इंटरनेट कनेक्शन डाउन होने की समस्या समझ रहे थे। यूजर्स ने कई बार जब अपने मोबाइल फोन को स्विच ऑफ और रीस्टार्ट किया।

इसके बाद भी जब व्हाट्सएप के संदेश प्रसारित नहीं हो पाए तो फिर यूजर्स ने यूट्यूब व गूगम पर सर्च किया। वहां इंटरनेट सामान्य तौर पर चल रहा था। तब जाकर यूजर्स को देश में व्हाट्सएप सर्वर फेल (Whatsapp server down) होने का एहसास हुआ। फिर क्या था, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों ने व्हाट्सएप सर्विस बाधित होने के संदेश पोस्ट करने शुरू कर दिए। देखते ही देखते यूजर्स अपने-अपने क्षेत्र से व्हाट्सएप समस्या को पोस्ट करने लगे।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने में ६७ प्रतिशत समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर कनेक्शन के तहत १८ फीसदी, जबकि एप १५ फीसदी समस्या एप के कारण यूजर्स को दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है।

अब तक करीब दो घंटे के अंतराल में हजारों लोग सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप सर्विस बाधित होने की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। स्वतंत्र ट्रैकिंग पोर्टल डाउनडिटेक्टर ने भी व्हाट्सएप सर्विस ठप होने की पुष्टि की है।

इस संबंध मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने व्हाटसएप बाधित (Whatsapp server down) होने को लेकर बयान जारी किया है। प्रवक्ता के अनुसार हमें पता है कि कुछ लोगों को व्हाट्सएप संदेश भेजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी टीम जल्दी व्हाट्सएप सेवा को सुचारू करने के लिए काम पर जुअी हुई है।

बताते चलें कि देशभर के मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ सहित उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार व अन्य जनपदों में व्हाट्सएप यूजर्स को सेवा बाधित होने के कारण संदेश आदान-प्रदान करने में समस्या आ रही है।

हालांकि मेटा कंपनी द्वारा करीब 2:15 बजे व्हाट्सएप की सर्विस पुन: बहाल कर दी गई है। तब तक व्हाट्सएप यूजर्स की जान में जान आई। व्हाट्सएप समस्या सुचारू होने के बाद यूसर्ज के चेहरों पर मधुर मुस्कान देखी जा रही है।

भारत समेत दुनिया के कई देशों में व्हाट्सएप सर्विस रही डाउन, डेढ़ घंटे तक परेशान रहे यूजर

IMG 20221025 WA0019

आज भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में सोशल साइट व्हाट्सएप की सर्विस डाउन हो गई। जिसकी वजह से करोड़ों यूजर्स परेशान रहे। यह दिक्कत आज दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे तक ऐसी ही स्थिति बनी रही। इस दौरान व्हाट्सएप पर न मैसेज आप आ रहे थे न जा पा रहे थे।

वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के मुताबिक तीस हजार लोगों ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वॉट्सऐप के काम न करने की खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं। वॉट्सऐप बंद होने की खबर दोपहर करीब 12.30 बजे सामने आई। आउटेज ट्रैकिंग कंपनी डाउन डिटेक्टर पर 67% लोगों ने मैसेज सेंड करने में परेशानी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सर्विस बंद रहने के एक घंटे बाद वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा के स्पोक्सपर्सन ने कहा- हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोगों को मैसेज भेजने में परेशानी हो रही है। हम वॉट्सऐप सर्विस को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस समस्या की वजह नहीं बताई है।

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म 4 अक्टूबर, 2021 को करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे थे, जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

इस आउटेज का असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा था और कंपनी के शेयर 6% तक गिर गए थे। दुनियाभर में फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर हैं। वहीं वॉट्सऐप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर हैं।

 

यह भी पढें : सूतक काल शुरू : साल का आखिरी ‘सूर्य ग्रहण’ (Solar eclipse) आज, दीपावली के दूसरे दिन 27 साल बाद लगेगा ग्रहण, चारों धाम समेत मंदिरों के कपाट बंद

Next Post

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इगास-बग्वाल (Igas-Bagwal) का राजकीय अवकाश, सीएम पुष्कर धामी ने की घोषणा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ईगास-बग्वाल (Igas-Bagwal) को अवकाश की घोषणा की नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे: सीएम देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखण्ड के लोकपर्व  ईगास-बग्वाल (Igas-Bagwal) को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की […]
IMG 20221025 WA0022

यह भी पढ़े