ब्रेकिंग: देहरादून में आज रात ‘एयर रेड-ब्लैकआउट मॉक ड्रिल’, आधा घंटा रहेगा अंधेरा

Mukhyadhara
Screenshot 20260424 170328 WhatsApp
  • ब्रेकिंग: देहरादून में आज रात ‘एयर रेड-ब्लैकआउट मॉक ड्रिल’, आधा घंटा रहेगा अंधेरा
  • घबराए नहीं, अफवाहों से बचें, यह सिर्फ एक अभ्यास है, जिला प्रशासन ने की जनता से अपील

देहरादून/मुख्यधारा

राजधानी देहरादून में नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों को परखने के लिए आज शुक्रवार रात्रि 10 बजे एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर के चार संवेदनशील क्षेत्रों में 30 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी संभावित हवाई हमले या आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता एवं समन्वय क्षमता का आकलन करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आईएसबीटी, घंटाघर, आराघर तथा रायपुर स्थित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुप्रयोग प्रयोगशाला (डीईएएल/डीआरडीओ) क्षेत्र में सायरन बजाकर एयर रेड अलर्ट जारी किया जाएगा और तत्पश्चात ब्लैकआउट किया जाएगा।

आपदा प्रबंधन की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है, जहां मोबाइल, वायरलेस एवं दूरसंचार के माध्यम से सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार ने बताया कि यह मॉक ड्रिल गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है, जिसमें जिलाधिकारी कंट्रोलर के रूप में संचालन करेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस दौरान किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं, यह केवल आपातकालीन तैयारियों का अभ्यास है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग करने एवं जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा है कि इस तरह के अभ्यास आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनजागरूकता बढ़ाने में सहायक होंगे।

Next Post

जौनसार-बावर की बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, CBSE 10वीं में शानदार प्रदर्शन

जौनसार-बावर की बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, CBSE 10वीं में शानदार प्रदर्शन नीरज उत्तराखंडी/चकराता सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में जौनसार-बावर क्षेत्र की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कठिन परिस्थितियों और […]
IMG 20260424 WA0013

यह भी पढ़े