Image

जौनसार-बावर की बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, CBSE 10वीं में शानदार प्रदर्शन

Mukhyadhara
IMG 20260424 WA0013

जौनसार-बावर की बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, CBSE 10वीं में शानदार प्रदर्शन

नीरज उत्तराखंडी/चकराता

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में जौनसार-बावर क्षेत्र की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद क्षेत्र की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

हरियाणा के Shri Ram Model School की छात्रा Apoorva Chauhan ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। अपूर्वा विकासखंड कालसी के गागरौं ग्राम की निवासी हैं। उनके पिता Gajendra Singh Chauhan भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत हैं, जबकि माता सुधा चौहान गृहिणी हैं। अपूर्वा की इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

इसी क्रम में Rishiram Shikshan Sansthan की छात्रा Rivali Tomar ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। रिवाली उत्तरकाशी जनपद के भाकरों गांव से संबंध रखती हैं। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी समर्पण और निरंतर प्रयास से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

जौनसार-बावर क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और अभिभावकों की सकारात्मक सोच का यह परिणाम माना जा रहा है। अपूर्वा और रिवाली की सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों, ग्रामवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दोनों होनहार बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूलों में भी इन छात्राओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है।

जौनसार-बावर की बेटियां लगातार देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल में बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल उपचार

श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल में बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल उपचार देहरादून के किसी अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के उपचार का पहला मामला कूल्ड आरएफए से किए गए उपचार से मरीज को मिल बड़ी राहत देहरादून/मुख्यधारा देहरादून […]
IMG 20260424 WA0026

यह भी पढ़े