ब्रेकिंग: दुर्घटना में जान गंवाने वाले कॉन्स्टेबल की पत्नी को उत्तराखंड सरकार ने दी बड़ी राहत, CM Dhami ने सौंपा 50 लाख का चेक - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: दुर्घटना में जान गंवाने वाले कॉन्स्टेबल की पत्नी को उत्तराखंड सरकार ने दी बड़ी राहत, CM Dhami ने सौंपा 50 लाख का चेक

admin
IMG 20221102 WA0004

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह चेक एचडीएफसी बैंक की ओर से कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया।

प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी नहीं कट रहा था।

उधमसिंहनगर के निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। 15 मई 2022 को उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने डीजीपी अशोक कुमार को निर्देश दिए कि कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाय कि ऐसी घटना होने पर जवानों के परिवारजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सर्कल हेड एचडीएफसी बैंक बकुल सिक्का मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें : रिश्वत पर कड़ा फैसला : रिश्वतखोर डीएसपी को CM Yogi ने बनाया कांस्टेबल, सजा के साथ दिया सख्त संदेश। भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप

 

यह भी पढें : नई व्यवस्था: आज से देश में डिजिटल करेंसी (Digital currency) की होगी शुरुआत, जानिए क्या है और इसे कैसे करना होगा इस्तेमाल 

 

यह भी पढें : सवाल : उत्तराखंड शासन से मिले जांच आदेश पर लोनिवि ने मारी कुंडली। विधायक दिलीप रावत व प्रमुख महेंद्र राणा ने की थी घटिया गुणवत्ता वाली सड़क निर्माण व अनियमितता की शिकायत (Gumkhal Silogi Ghattugad road)

 

यह भी पढ़ें : …और समूण देकर उत्तराखंड में छा गया ‘बेडू’ (BEDU), संस्कृति व पहाड़ी उत्पादों के संरक्षण करने की मुहिम

Next Post

Agastyamuni : खेलों में स्वस्थ स्पर्द्धा का होना आवश्यक : प्रो. पुष्पा नेगी

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि (Agastyamuni) (रुद्रप्रयाग में वार्षिक क्रीडा समारोह के प्रतिभागियों को दिया पुरस्कार रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि (Agastyamuni) रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में वार्षिक क्रीडा समारोह के अंतर्गत सत्र 2020- 21 एवं 2021-22 के प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण […]
IMG 20221102 WA0020

यह भी पढ़े