Singtali moter pul: सिंगटाली मोटर पुल निर्माण को लेकर विधानसभा धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा ने किया प्रतिभाग  - Mukhyadhara

Singtali moter pul: सिंगटाली मोटर पुल निर्माण को लेकर विधानसभा धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा ने किया प्रतिभाग 

admin
IMG 20230906 WA0057

Singtali moter pul: सिंगटाली मोटर पुल निर्माण को लेकर विधानसभा धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा ने किया प्रतिभाग

देहरादून/मुख्यधारा

Singtali moter pul- आज विधानसभा मानसून सत्र 2023-24 के दौरान देहरादून में सिंगटाली पुल निर्माण के लिए सिंगटाली पुल निर्माण संघर्ष समिति के आवाहन पर प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग किया।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि मैंने कई बार क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर प्रेषित किया है। सिंगटाली पुल आम जनता के हित में है, इससे गढवाल मण्डल सहित कुमांऊ मण्डल क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। मैं तन मन धन से संघर्ष समिति के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर साथ में हॅू। संघर्ष समिति के आह्वान पर सभी लोगों को सिंगटाली पुल निर्माण हेतु सहयोग करना चाहिए। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम मेंमें सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।

IMG 20230906 WA0060

इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी, उ0क्रा0द0 के शान्ति प्रसाद भट्ट,  दीपचन्द शाह प्रधान ग्राम पंचायत किनसुर, कुलदीप सिंह बिष्ट प्रधान ग्राम पंचायत गूम ढा0,
राजीव बिष्ट संयोजक, संदीप राणा क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारीखाल, प्रधान चांदपुर कैलाश बिष्ट, प्रधान दाबड़ राजेंद्र राणा, सत्य प्रकाश बर्थवाल, मेहरवान सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान यजेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज कुमार दाबड, आनंद प्रकाश, हरि सिंह राणा, धनवीर राणा सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20230906 WA0056

Next Post

ब्रेकिंग: इन्वेस्टर्स समिट शुरू होने तक विभिन्न परियोजनाओं के तहत काफी अच्छी ग्राउंडिग करने के सचिवों को दिए सीएम धामी (CM Dhami) ने निर्देश

ब्रेकिंग: इन्वेस्टर्स समिट शुरू होने तक विभिन्न परियोजनाओं के तहत काफी अच्छी ग्राउंडिग करने के सचिवों को दिए सीएम धामी (CM Dhami) ने निर्देश देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए […]
u 1 2

यह भी पढ़े