Weather alert : भारी वर्षा के अलर्ट के चलते देहरादून सहित इन जिलों में आज स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित 

admin

Weather alert : भारी वर्षा के अलर्ट के चलते देहरादून सहित इन जिलों में आज स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

देहरादून/मुख्यधारा
मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर व नैनीताल जनपद में आज सोमवार 25 अगस्त को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 24 अगस्त, 2025 को जारी अद्यतन मौसम नॉउकास्ट समय रात्रि 9:00PM एवं फॉरकास्ट के अनुसार दिनांक 25 अगस्त, 2025 को जनपद देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर व नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र दौर का “ओरेंज” अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत इन जनपदों के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 25.08.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः इन जनपदों के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 25.08. 2025 को बन्द रहेंगे।
वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय के अध्यापकों / कार्मिकों पर समान रूप से लागू होगा।
IMG 20250825 WA0000 FB IMG 1756055386609 FB IMG 1756055290537 FB IMG 1756041492622 FB IMG 1756058309509
Next Post

मुख्य सचिव ने ली कार्बन क्रेडिट के सम्बन्ध में बैठक

मुख्य सचिव ने ली कार्बन क्रेडिट के सम्बन्ध में बैठक प्रदेश में पर्यावरण विभाग होगा कार्बन क्रेडिट के लिए नोडल विभागः मुख्य सचिव देहरादून/मुख्यधारा मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में कार्बन क्रेडिट के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों […]
s 1 19

यह भी पढ़े