बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इगास-बग्वाल (Igas-Bagwal) का राजकीय अवकाश, सीएम पुष्कर धामी ने की घोषणा - Mukhyadhara

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इगास-बग्वाल (Igas-Bagwal) का राजकीय अवकाश, सीएम पुष्कर धामी ने की घोषणा

admin
IMG 20221025 WA0022
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ईगास-बग्वाल (Igas-Bagwal) को अवकाश की घोषणा की
  • नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे: सीएम

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखण्ड के लोकपर्व  ईगास-बग्वाल (Igas-Bagwal) को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। यह दूसरा मौक़ा होगा जब उत्तराखण्ड में लोकपर्व ईगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो।

इससे पूर्व पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे, ये हमारा उद्देश्य है।

igas bagwal

ट्वीट द्वारा यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको । हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।”

Screenshot 20221025 151859 Facebook

 

यह भी पढें : Whatsapp server down : देशभर में व्हाट्सएप सर्वर ठप होने से अटकी यूजर्स की सांसें। सोशल मीडिया पर आ रहे तरह-तरह के कमेंट

 

यह भी पढें : सूतक काल शुरू : साल का आखिरी ‘सूर्य ग्रहण’ (Solar eclipse) आज, दीपावली के दूसरे दिन 27 साल बाद लगेगा ग्रहण, चारों धाम समेत मंदिरों के कपाट बंद

Next Post

ब्रेकिंग: एक सप्ताह के भीतर प्रदेशभर की सड़कें करें गड्ढा मुक्त, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar dhami) ने अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Pushkar dhami) ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी 1 सप्ताह के भीतर प्रदेश की गड्ढा मुक्त सड़कों का स्टेटस उपलब्ध करवाएं। सीएम धामी(CM Pushkar dhami) ने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा प्रदेश की सड़कों […]
IMG 20221025 WA0026

यह भी पढ़े