CBSE 10th Result: सीबीएसई ने 10वीं का परीक्षा परिणाम भी जारी किया, मयंक यादव रहे टॉपर - Mukhyadhara

CBSE 10th Result: सीबीएसई ने 10वीं का परीक्षा परिणाम भी जारी किया, मयंक यादव रहे टॉपर

admin
IMG 20220722 WA0049

मुख्यधारा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट के 4 घंटे बाद 10वीं (CBSE 10th Result) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं में 94% स्टूडेंट पास हुए हैं।

(CBSE 10th Result) परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा results.gov.in पर भी नतीजे जारी हुए हैं।

वहीं 12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा। वहीं, 10वीं के नतीजों में लड़कियां 1.41% से आगे रहीं।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा के मयंक यादव 100% अंकों के साथ टॉपर बने। नियामत गिल, 499 नंबर, सुरभि मित्तल- 499 नंबर, श्लोक असरी, 498 नंबर मिले हैं।

IMG 20220722 WA0050

बता दें कि इस साल, 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए लगभग 35 लाख छात्र  उपस्थित हुए।

सीबीएसई (CBSE 10th Result) कक्षा 10 के लिए कुल 21 लाख छात्र और सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2022 के लिए 14 लाख छात्र उपस्थित हुए।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: सीबीएसई 12वीं के नतीजों में तान्या सिंह ने किया टॉप, पूरे 500 अंक हासिल किए (CBSE 12th result decleared 2022)

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: यहां कई चौकी प्रभारियों सहित पुलिस उपनिरीक्षकों (Sub-inspector Transfer) के हो गए ट्रांसफर, देखें सूची

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : सूचना विभाग में इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

Next Post

नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा (National film award): अजय देवगन और सूर्या ने जीता बेस्ट एक्टर का पुरस्कार, तुलसीदास जूनियर बेस्ट हिंदी फिल्म

मुख्यधारा  शुक्रवार शाम को 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National film award) की घोषणा की गई। इस बार बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और साउथ के एक्टर सूर्या ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। इसमें ‘तान्हाजी द अनसंग वॉरियर’ के लिए अजय […]
IMG 20220722 WA0054

यह भी पढ़े