ब्रेकिंग: सीबीएसई 12वीं के नतीजों में तान्या सिंह ने किया टॉप, पूरे 500 अंक हासिल किए (CBSE 12th result decleared 2022) - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: सीबीएसई 12वीं के नतीजों में तान्या सिंह ने किया टॉप, पूरे 500 अंक हासिल किए (CBSE 12th result decleared 2022)

admin
IMG 20220722 WA0017

मुख्यधारा

सीबीएसई ने शुक्रवार सुबह 12वीं के नतीजे घोषित (CBSE 12th result decleared 2022) कर दिए। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या फिर cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। इस साल लड़के 91.25 प्रतिशत और लड़कियां 94.54 प्रतिशत पास हुई हैं।

उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। वहीं, अमेटी स्कूल, नोएडा की छात्रा युवाक्षी विग ने भी परफेक्ट 500 स्कोर किया है। बुलंदशहर डीपीसी की ही एक और छात्रा भूमिका गुप्ता को 500 में से 499 अंक मिले हैं। स्कूल की एक और स्टूडेंट सौम्या नामदेव को 500 में से 497 नंबर मिले है।

ऐसे रहा क्षेत्रवार रिजल्ट (CBSE 12th result decleared 2022)

क्षेत्रवार पास प्रतिशत की बात करें तो त्रिवेंद्रम 98.83 फीसदी, बेंगलुरु 98.16, चेन्नई 97.79 फीसदी, पूर्वी दिल्ली: 96.29 फीसदी, पश्चिमी दिल्ली: 96.29 फीसदी अजमेर: 96.01 फीसदी रहा है।

इस बार छात्रों के मन में एक ही सवाल था कि परीक्षा जो है वो दो टर्म में कराई गई है और ऐसे में मार्किंग किस तरह की जाएगी।

छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा केंद्र ने रिजल्ट में टर्म वन और टर्म टू को अलग अलग भागों में बांटते हुए टर्म-1 की परीक्षा का प्रतिशत 30 और टर्म-2 की परीक्षा का प्रतिशत 70 वेटेज रखा है। इसी हिसाब से फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है।

इसके अलावा प्रैक्टिकल के मार्क्स को दोनों टर्म में बराबर-बराबर बांटा गया है। 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं।

परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी।

सीबीएसई (CBSE 12th result decleared 2022) कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

IMG 20220722 WA0016

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: यहां कई चौकी प्रभारियों सहित पुलिस उपनिरीक्षकों (Sub-inspector Transfer) के हो गए ट्रांसफर, देखें सूची

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : सूचना विभाग में इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

 

यह भी पढें : एनडीए में जश्न : द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया, देश की 15वीं राष्ट्रपति को बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : नारकोटा हादसे (Narkota insident) में जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, जेल भेजे

Next Post

ब्रेकिंग: पलायन आयोग (Palayan Ayog) का नाम अब होगा "पलायन निवारण आयोग"। सीएम धामी ने दिए ये निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग (Palayan Ayog) की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के उद्देश्य से बने इस आयोग का नाम “पलायन […]
1658478397961

यह भी पढ़े