ब्रेकिंग : नारकोटा हादसे (Narkota insident) में जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, जेल भेजे - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : नारकोटा हादसे (Narkota insident) में जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, जेल भेजे

admin
1658406297867

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग स्थित नारकोटा हादसे (Narkota insident) में जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। गत दिवस नारकोटा में निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सात लोग जख्मी हो गए थे। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बता दें कि गत दिवस नारकोटा के पास निर्माणाधीन पुल अचानक (Narkota insident) गिर गया था। जिससे वहां वहां अफरा-तफरीह मच गई। काफी प्रयासों के बाद घायलों का रेस्क्यू किया गया।

इस हादसे (Narkota insident) में तीन लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में मृतकों के परिजनों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर रुद्रप्रयाग कोतवाली में 20 जुलाई को ही मु.अ.सं. 27-2022 धारा 304, 120बी, 323, 325 भा.दं.वि. बनाम जेपी शर्मा आदि पंजीकृत किया गया।

इसी कड़ी में पुलिस की विवेचना के उपरांत ज्योति प्रकाश शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा निवासी हिमाचल, हाल निवास प्रोजेक्ट मैनेजर, आरसीसी कंपनी नारकोट रुद्रप्रयाग तथा मुकेश गुप्ता पुत्र चंदनसेन गुप्ता निवासी विकासनगर देहरादून, हाल निवास ब्रिज इंजीनियर आरसीसी कंपनी नारकोटा रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिहया गया।

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग (Rishikesh bus accident) : ऋषिकेश में बस पलटी, 24 यात्री गंभीर घायल

 

ब्रेकिंग: बाहरी राज्यों से आकर Uttarakhand में रहने वालों के लिए महत्वपूर्ण खबर। अब अपने मूल स्थान वाले थाने से लाना होगा ये दस्तावेज

 

यह भी पढें: गजब : …जब वृद्ध मां-बाप को डोली में बिठाकर कांवड़ लेने पहुंच गया ये श्रवण कुमार (Shrawan kumar)! इस अद्भुत नजारे पर टिकीं हर किसी की निगाहें

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने लिया बड़ा फैसला। अधिकारी-कर्मचारियों के Attachment किए खत्म

Next Post

एनडीए में जश्न : द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया, देश की 15वीं राष्ट्रपति को बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी

नई दिल्ली/मुख्यधारा द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिए […]
IMG 20220721 WA0052

यह भी पढ़े