होली से पहले महंगाई का झटका : घरेलू एलपीजी और कमर्शियल सिलेंडरों के दामों (LPG cylinders prices hiked again) में फिर हुई बढ़ोतरी, नई कीमतें आज से लागू - Mukhyadhara

होली से पहले महंगाई का झटका : घरेलू एलपीजी और कमर्शियल सिलेंडरों के दामों (LPG cylinders prices hiked again) में फिर हुई बढ़ोतरी, नई कीमतें आज से लागू

admin
IMG 20230301 WA0002

होली से पहले महंगाई का झटका : घरेलू एलपीजी और कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में (LPG cylinders prices hiked again) की गई बढ़ोतरी, नई कीमतें आज से लागू

मुख्यधारा डेस्क 

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के बाद घरेलू एलपीजी और कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में एक साथ बढ़ोतरी की गई है। ‌

मार्च के पहले दिन यानी बुधवार से घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है।

यह भी पढें : अच्छी खबर: उत्तराखंड शिक्षा विभाग (Uttarakhand Education Department) में शीघ्र होगी पदोन्नतिः डॉ. धनसिंह रावत

दिल्ली में 19 किग्रा वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपए का मिलेगा, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया। बढ़े हुए दाम एक मार्च से ही लागू होंगे।

यह भी पढ़ें : D.El.Ed. entrance exam: उत्तराखंड में डीएलएड (D.El.Ed.) प्रवेश परीक्षा 20 मई को, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च

घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 महीने बाद बढ़ाई गई हैं। इससे पहले 6 जुलाई को 2022 को दाम बढ़ाए गए थे। बता दें कि दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले 1053 रुपए थी। लेकिन नई कीमत लागू होने के बाद अब एक सिलेंडर 1103 रुपए में मिलेगा। जबकि मुंबई में 1052.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर 1102.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 1079 रुपए से बढ़कर 1129 रुपए हो गई है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: उत्तराखंड में पुलिस अधिकारियों के तबादले (Transfer of police officers in Uttarakhand), देखें सूची

चेन्नई में भी घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। इस शहर में पहले 1068.50 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 1118.50 रुपए हो गई है। वहीं कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें : प्रतिभा: पहाड़ के इस स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने एक साथ सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में पाई सफलता, शिक्षा महानिदेशक Vanshidhar tiwari ने दी बधाई

दिल्ली में पहले कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1769 रुपए थी। नई कीमत लागू होने के बाद एक सिलेंडर 2119.50 रुपए में मिलेगा। जबकि मुंबई में 1721 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल सिलेंडर 2071.50 रुपए में मिलेगा।

कोलकाता में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। 1869 रुपए में मिलने वाले सिलेंडर की कीमत 2219.50 रुपए हो गई है। जबकि चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2267.50 रुपए हो गई है।

 

यह भी पढ़े :दर्दनाक हादसा: पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल मोटरमार्ग (Kaljikhal motorway) पर वाहन खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत

 

यह भी पढ़े :Graphic Era में विथ संगम का आयोजन

Next Post

दु:खद (Chamoli accident): चमोली में शादी से लौट रहे बरातियों का वाहन खाई में गिरने से पसरा मातम, 2 की मौत, 10 जख्मी

दु:खद (Chamoli accident): चमोली में शादी से लौट रहे बरातियों का वाहन खाई में गिरने से पसरा मातम, 2 की मौत, 10 जख्मी चमोली/मुख्यधारा चमोली जनपद से आज एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां हंसी-खुशी शादी समारोह से वापस […]
Screenshot 20230301 091840 Chrome 1

यह भी पढ़े