दु:खद (Chamoli accident): चमोली में शादी से लौट रहे बरातियों का वाहन खाई में गिरने से पसरा मातम, 2 की मौत, 10 जख्मी - Mukhyadhara

दु:खद (Chamoli accident): चमोली में शादी से लौट रहे बरातियों का वाहन खाई में गिरने से पसरा मातम, 2 की मौत, 10 जख्मी

admin
Screenshot 20230301 091840 Chrome 1

दु:खद (Chamoli accident): चमोली में शादी से लौट रहे बरातियों का वाहन खाई में गिरने से पसरा मातम, 2 की मौत, 10 जख्मी

चमोली/मुख्यधारा
चमोली जनपद से आज एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां हंसी-खुशी शादी समारोह से वापस लौट रहे बारातियों का वाहन रास्ते में गहरी खाई में गिर गया। जिससे उसमें सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 अन्य बराती घायल हो गए। इस हादसे के बाद पल भर में ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
Video

 

चमोली एसडीआरएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 28 फरवरी 2023 की देर रात्रि जोशीमठ थाने से SDRF को सूचना मिली कि जोशीमठ के सामने चाई थाई गांव के निकट एक वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
इस पर SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
 मौके पर पाया गया कि उक्त वाहन महिंद्रा बोलेरो (UK11TA 1789) खाई में गिरा था, जिसमें 12 लोग सवार थे। ये लोग किलमाड़ा से शादी समारोह में शामिल होकर थैंक गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में गिर गया।
SDRF रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँचकर रात के घने अंधेरे व विषम परिस्थितियों में बचाव अभियान आरम्भ किया। sdrf टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से 10 घायलों को निकालकर उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुँचाया। 2 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी थी, जिनके शव को सिविल पुलिस को सौंप दिया गया।
  • घायलों के नाम 
1. रमा देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह
2. प्रकाश सिंह उम्र -29 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह
3. खरडी देवी उम्र 52 वर्ष पत्नी गौर सिंह
4. जितेन्द्र राणा उम्र – 31 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह
5. रुक्मणि देवी उम्र 33 वर्ष पत्नी मुकेश सिंह
6. मोनिका देवी उम्र 28 वर्ष पत्नी विकेश नेगी
7. सुमित्रा देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी पूरण सिंह
8. भरत सिंह नेगी उम्र – 57 वर्ष पुत्र फतेह सिंह
9. पुष्पा देवी उम्र 44 वर्ष पत्नी कमल
10. रजनी देवी उम्र 27 वर्ष पत्नी दिनेश नेगी
  • मृतकों के नाम 
1. संगीता देवी उम्र 32 वर्ष पत्नी कर्ण सिंह
2. कमल सिंह नेगी उम्र 43 वर्ष पुत्र राम सिंह नेगी
Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने Lohia Head Power House का निरीक्षण कर पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने लोहिया हेड पावर हाउस (Lohia Head Power House) का निरीक्षण कर पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के दिए निर्देश खटीमा/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सायं खटीमा स्थित लोहिया हेड पावर हाउस का निरीक्षण […]
m 1

यह भी पढ़े