पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने सचिव PWD से की जागेश्वर क्षेत्र की 2016 में स्वीकृत सड़कों का शीघ्र टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग

admin

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने सचिव PWD से की जागेश्वर क्षेत्र की 2016 में स्वीकृत सड़कों का शीघ्र टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग

जागेश्वर/मुख्यधारा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने लोक निर्माण विभाग के सचिव से कर वार्ता जागेश्वर क्षेत्र की 2016 में स्वीकृत सड़कों का शीघ्र टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की।

अल्मोड़ा के विकासखंड लमगड़ा अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, पिपली (न्याय पंचायत बकस्वाड़) में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव, उत्तराखंड शासन लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडे ने प्रतिभाग किया।

 

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सचिव लोक निर्माण विभाग को ज्वारनैणी, बक्सवड पिपली सड़क जो पूर्व में स्वीकृत मोटर मार्ग तथा तथा धौलगलिना जैंती मोटर मार्ग का डामरीकरण करने की मांग को प्रमुखता से उठाया सचिव पीडब्ल्यूडी ने पूरी जानकारी के साथ बहुत लंबी चर्चा करते हुए विशेष रूप से ज्वारनैली बक्सवर पिपली मोटर मार्ग जो की 2016 से स्वीकृत है, जिसमें भूमि हस्तांतरण भी हो चुकी है, वर्तमान आगणन के सापेक्ष जो भी धनराशि कम पड़ रही है, उसकी स्वीकृति दिलाने की बात कही गई।

उन्होंने कहा कि तत्काल इसकी धनराशि स्वीकृत करते हुए काम प्रारंभ करने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए। श्री कुंजवाल ने लोक निर्माण विभाग के सचिव को धन्यवाद दिया देते हुए जल्द से जल्द लोनिवि अल्मोड़ा को टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की ।

Next Post

सेवा सप्ताह के तहत आशा कार्यकर्तियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

सेवा सप्ताह के तहत आशा कार्यकर्तियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित देहरादून/मुख्यधारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना से समर्पित “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज कैंप कार्यालय में आशा […]
IMG 20260130 WA0132

यह भी पढ़े