Image

सेवा सप्ताह के तहत आशा कार्यकर्तियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

admin
IMG 20260130 WA0132

सेवा सप्ताह के तहत आशा कार्यकर्तियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना से समर्पित “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज कैंप कार्यालय में आशा कार्यकत्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

IMG 20260130 WA0129

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अवसर उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत आशा कार्यकर्ता बहनें हैं, जो निस्वार्थ भाव से गांव-गांव और घर-घर जाकर जनसेवा का कार्य कर रही हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता केवल स्वास्थ्य सेविका नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता की अग्रदूत, मातृ-शिशु सुरक्षा की संरक्षक और समाज की सच्ची सेविका हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान, गर्भवती माताओं की देखभाल, पोषण अभियान तथा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान आशा कार्यकत्रियों ने हर चुनौती का साहस और समर्पण के साथ सामना किया।

उन्होंने कहा कि जब पूरा देश घरों में था, तब आशा बहनें अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर लोगों की सेवा कर रही थीं, जो वास्तव में वंदनीय है।

IMG 20260130 WA0130

मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में, जहां दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां हैं, वहां आशा कार्यकत्रियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। आशा कार्यकर्ता वह सशक्त कड़ी हैं, जो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करती हैं। उनके प्रयासों से ही स्वस्थ गांव, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ उत्तराखंड की संकल्पना साकार हो रही है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आशा कार्यकत्रियों के हितों, सुविधाओं और सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में उनके सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, समीर डोभाल भावना चौधरी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का साफ संदेश- निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को ज़मीन पर उतारने में जुटा आवास विभाग सचिवालय में आधुनिक कार्यालय भवन निर्माण को मिली रफ्तार, औचक निरीक्षण में आवास सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश आवास सचिव का साफ […]
IMG 20260130 WA0049

यह भी पढ़े