विभिन्न विकास कार्यों के लिये CM धामी ने दी 19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत - Mukhyadhara

विभिन्न विकास कार्यों के लिये CM धामी ने दी 19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत

admin
dhami 14 agu 2

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु 19.17 करोड़ रूपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अन्तर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत विभिन्न 06 कार्यों हेतु  376.25 लाख रूपये की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत विजयनगर तैला मोटर मार्ग के मरघट से बाराकोट से सिरोडगांव मला, सिल्ला तक अतिरिक्त मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 46.61 लाख रूपये की धनराशि, विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत विभिन्न 08 निर्माण कार्यों हेतु 372.06 लाख रूपये की धनराशि, विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत चम्बा कॉलेज रोड़ से ग्राम मंज्यूड के चमाणगांव से होते हुये ऑल वेदर रोड तक मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 3.30 लाख रूपये की धनराशि, विधानसभा क्षेत्र देहरादून कैण्ट के अन्तर्गत प्रेमनगर के केहरी गाँव व विंग 01 से 04 में मार्ग एवं नाले के पुनर्निर्माण हेतु 54.85 लाख रूपये की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत कर्णगांव से राज राजेश्वर मंदिर तक मोटर मार्ग का नव निर्माण हेतु 170.40 लाख रूपये की धनराशि, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 72.24 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 85.81 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत विभिन्न 05 निर्माण कार्यों हेतु 255.31 लाख रूपये की धनराशि तथा उत्तरकाशी वन प्रभाग के गंगोत्री रेंज के अन्तर्गत लंका नामक स्थान पर हिम तेंदुआ संरक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु 480.22 लाख रूपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय, वेदीखाल, पौड़ी गढ़वाल में रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विषयों के संचालन हेतु असिस्टेंट प्रोफेसर के 03 पदों के सृजन हेतु स्वीकृति प्रदान की है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 97.24 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत ग्राम झूनी में तुलानी-चण्डीका घाट लिंक रोड के निर्माण हेतु 13.71 लाख की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़े : Breaking : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का CM ने किया औचक निरीक्षण

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : भाजपा विधायक महेश जीना पर देर रात हमला, घायल

 

यह भी पढ़े :गुड न्यूज़ : देहरादून में हुनर हाट मेले का शुभारंभ। 30 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के 500 हस्त शिल्पकार करेंगे प्रतिभाग

 

यह भी पढ़े : ‘हॉट मॉड मिसेस इंडिया’ बनकर पौड़ी गढ़वाल की ममता ने किया उत्तराखंड को गौरवान्वित

 

यह भी पढ़े : Big Breaking : ये रहे धामी कैबिनेट के महत्त्वपूर्ण फैसले

 

यह भी पढ़े : एक नजर : जानिए 30 अक्टूबर को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का कौन सा सपना हो रहा साकार

 

Next Post

Big Breaking : देखें गृह मंत्री अमित शाह का देहरादून कार्यक्रम। ऐसा रहेगा दून का यातायात प्लान

देहरादून/मुख्यधारा शनिवार 30 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह सुबह 10:45 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे, जहां से वह 10:05 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून पहुंचेंगे। जिसके बाद 11:20 बजे अमित शाह रेस कोर्स बन्नू ग्राउंड पहुंच जाएंगे, जहां वह […]
images 4

यह भी पढ़े