'हॉट मॉड मिसेस इंडिया' बनकर पौड़ी गढ़वाल की ममता ने किया उत्तराखंड को गौरवान्वित - Mukhyadhara

‘हॉट मॉड मिसेस इंडिया’ बनकर पौड़ी गढ़वाल की ममता ने किया उत्तराखंड को गौरवान्वित

admin
1635504661457

मुख्यधारा डेस्क 

यूं तो देवभूमि उत्तराखंड का नाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, लेकिन इस नाम पर चार-चांद लगाने में उत्तराखंड की बेटियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। अभी हाल ही में UAE के दुबई और रसल खेमा में आयोजीत हॉट मॉड मिसेस इंडिया वर्ल्डवाइड सीजन 10 में नॉर्थ जोन के लिए उत्तराखंड की बेटी ममता रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी जन्मभूमि को गौरवान्वित किया है।

बता दें कि, बीती 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक हॉट मॉड मिसेस इंडिया वर्ल्ड वाइड ने विश्व की सभी भारतीय विवाहित महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और जीवन में एक अहम लक्ष्य हासिल करने के लिए एक मंच प्रदान किया था। जिसमें ममता रावत ने द्वित्य स्थान प्राप्त किया। उनकी इस जीत से उनके परिजनों और क्षेत्र में खुशी की लहर है, सभी ने उनकी जीत का जोरों-शोरों से जश्न मनाया।

IMG 20211029 WA0037

ममता रावत पौड़ी गढ़वाल के बेंगवाड़ी गाँव की रहने वाली है। उनके व्यक्तित्व की अगर बात करें तो वह बहुप्रतिभाशाली हैं। साथ ही एक सफल उद्यमि हैं। ममता लड़कियों की शिक्षा, वंचितों की शिक्षा के साथ ही कई सामाजिक कार्यों में मदद करती है और कई गैर सरकारी संगठनों जैसे टीच गर्ल्स, लर्निंग ट्री आदि का भी समर्थन किया है। वही अभी हाल ही में ममता रावत उत्तराखंड राज्य विकास परिषद की सदस्य भी हैं।

जानकारी के अनुसार हॉट मॉड मिसेस इंडिया वर्ल्ड वाइड सीजन 10 में विश्व की कई भारतीय विवाहित महिलाओं ने प्रतिभाग लिया था। जिसमें सभी महिलाओं ने अपनी सुंदरता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ममता रावत ने फाइनल में उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही द्वित्य स्थान हासिल कर अपने नाम ताज किया और अपने राज्य को गौरवान्वित किया।

जानकारी देते हुए ममता ने बताया कि, फिनाले आयोजकों के साथ-साथ उन सभी फाइनलिस्टों के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जो दुबई और रसल खेमा के संयुक्त अरब अमीरात में फिनाले में भाग लेने के लिए भारत और विदेशों से आए थे। यह सभी के लिए परिवर्तन का एक सुंदर अनुभव था, जिसने ममता रावत को एक बेहतर संस्करण बना दिया।

उत्तर क्षेत्र में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने और ताज पाने पर हमें ममता रावत पर गर्व है, एक ऐसा एहसास जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

ममता रावत ने महिला सशक्तिकरण पर एक गीत गाया, जिसे दर्शकों और सम्मान न्यायाधीशों ने सराहा। ममता ने बताया कि ऐसी बहुत सी प्रतियोगिता के पड़ाव थे, जहां 95 फाइनलिस्ट ने भाग लिया था, जैसे साड़ी राउंड, स्विमवियर राउंड, टैलेंट राउंड, रिसॉर्ट वियर राउंड और गाला ग्रैंड फिनाले राउंड थे। प्रतियोगिता बहुत कठिन थी और उत्तर क्षेत्र से ताज विजेता होना मेरे लिए एक गर्व का क्षण था।

 

यह भी पढ़े : Breaking : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का CM ने किया औचक निरीक्षण

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : भाजपा विधायक महेश जीना पर देर रात हमला, घायल

 

यह भी पढ़े : Big Breaking : ये रहे धामी कैबिनेट के महत्त्वपूर्ण फैसले

 

यह भी पढ़े : एक नजर : जानिए 30 अक्टूबर को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का कौन सा सपना हो रहा साकार

 

यह भी पढ़े : हरक सिंह बोले : बहुगुणा पिछले साढे चार साल में चाय पीने नहीं आए हमारे यहां  

 

यह भी पढ़े :सियासत: कहीं जाना होगा तो चर्चा-वर्चा नहीं करूंगा, इस मामले में पक्का ठाकुर हूं: हरक सिंह

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : कांग्रेस सरकार आने पर भंग होगा देवस्थानम बोर्ड : हरीश रावत

 

Next Post

बड़ी खबर : महाराज ने अपने क्षेत्र को फिर दी 8 करोड़ की सौगात

कहा आज गांव-गांव तक ईमानदारी से पहुँच रही है विधायक निधि   पौड़ी/मुख्यधारा मुझे आज इस बात की खुशी है कि सुदूर क्षेत्रों में लगातार सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य त्वरित गति से चल रहा है।प्रदेश में पौराणिक […]
maharaj 5

यह भी पढ़े