कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने सतपुली में विकसित भारत संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग - Mukhyadhara

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने सतपुली में विकसित भारत संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग

admin
s 1 9

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने सतपुली में विकसित भारत संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग

देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ताकतवर बनायें: महाराज

सतपुली (पौड़ी)/मुख्यधारा

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।

उक्त बात चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत सतपुली के हण्डुल ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करते हुए कही।

s 1 10

उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सहयोग और शक्ति देने की बात कही।

यह भी पढें : उत्तराखंड : शीत लहर के प्रकोप से बचाव को मुख्यमंत्री धामी (Dhami) के निर्देश पर जारी की गई 1.35 करोड़ की धनराशि

कैबिनेट मंत्री  महाराज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बड़ा काम किया है। अब वह हमारे देश का अभिन्न अंग बन गया है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नवरात्रों में सारे देवताओं ने भगवती को विभिन्न प्रकार के आयुक्त और शास्त्र प्रधान किये और भगवती प्रचंड शक्तिशाली असुरों का वध करती रही इसी प्रकार हमने भी प्रधानमंत्री को ताकत देकर शक्तिशाली बनाना है ताकि वह भारत का अनवरत विकास करते रहें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

केन्द्र एवं राज्य सरकार के कार्यकाल में रोजगार, शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। क्षेत्र को पर्यटन और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।

यह भी पढें : पीओके हमारा अभिन्न अंग है, हम उसे लेकर रहेंगे : महाराज (Maharaj)

क्षेत्र को टूरिज्म के मानचित्र पर लाने के लिए कई योजनाएं गतिमान हैं। केंद्र के सहयोग से मोदी के निर्देशन में राज्य चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने बीपीएल परिवारों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरित किए।

महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी का आह्वान करते हुए कहा कि वह प्रदेश की धामी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाएं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि वह भी समस्याओं का समाधान करने में तत्परता दिखाएं और कार्यकर्ताओं के फोन जरूर उठाएं।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सरेन्द्र सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, हण्डुल की ग्राम प्रधान रेखा देवी, वासुदेव भट्ट, राजी देवी, राजेन्द्र रावत, अशोक कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उपेन्द्र सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

यह भी पढें : सर्द मौसम : मैदान से लेकर पहाड़ तक सर्दी (winter) का शुरू सितम, शिमला से भी अधिक ठंडी दिल्ली, उत्तराखंड में कई दिनों से हो रही बर्फबारी

Next Post

शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने दी पुष्पांजलि

शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने दी पुष्पांजलि देहरादून/मुख्यधारा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को देहरादून के जैंतनवाला निवासी शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के निजी आवास पहुंचकर शहीद की तेहरवी […]
j 1 6

यह भी पढ़े