सर्द मौसम : मैदान से लेकर पहाड़ तक सर्दी (winter) का शुरू सितम, शिमला से भी अधिक ठंडी दिल्ली, उत्तराखंड में कई दिनों से हो रही बर्फबारी - Mukhyadhara

सर्द मौसम : मैदान से लेकर पहाड़ तक सर्दी (winter) का शुरू सितम, शिमला से भी अधिक ठंडी दिल्ली, उत्तराखंड में कई दिनों से हो रही बर्फबारी

admin
s 1 7

सर्द मौसम : मैदान से लेकर पहाड़ तक सर्दी (winter) का शुरू सितम, शिमला से भी अधिक ठंडी दिल्ली, उत्तराखंड में कई दिनों से हो रही बर्फबारी

मुख्यधारा डेस्क

अगर आप अभी सर्दी को लेकर सचेत नहीं हुए हैं तो हो जाइए। पूरे उत्तर भारत में मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण ठंड का सितम शुरू हो गया है। घर में भी और बाहर निकलते समय भी इस भीषण सर्दी में सावधानी बरतनी है। इसके साथ आपको खान-पीन में भी बहुत ध्यान रखना है। इन दिनों सर्दी का मौसम चल रहा है ऐसे में दिन में एक बार टमाटर का सूप बनाकर पी सकते हैं। सूप बनाते समय इसमें बंद गोभी, गाजर, अदरक, लहसुन भी डाल सकते हैं। इससे शरीर में गर्माहट आएगी। चाय में काली मिर्च और अदरक का प्रयोग करें। ‌

s 1 8

इसके अलावा आप बादाम का भी सेवन कर सकते हैं। भोजन भी सर्दी के अनुसार करें। कुल मिलाकर दो महीने तक तेज पड़ने वाली सर्दी में अपने शरीर को लेकर सावधानी बरतनी है। अब आइए जानते हैं कहां किस प्रदेश में कितनी सर्दी पड़ रही है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान गिर गया है। उत्तराखंड में बाबा बद्रीनाथ, केदारनाथ यमुनोत्री में भीषण बर्फबारी हुई है।

यह भी पढें : Uttarakhand: कोषागारों से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के लिए अब डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (digital life certificate) की हो सकेगी व्यवस्था : डॉ. अग्रवाल

राजधानी देहरादून में आज दोपहर बाद धूप गायब हो गई। आज सबसे ज्यादा राजधानी दिल्ली ठंडी रही। दिल्ली में शुक्रवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड है।

शिमला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

s 2 3

इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और‌ हरियाणा में भी तेज सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा का हिसार भारत के मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

यह भी पढें : सुर्खियों में आया था गुमनाम सिलक्यारा!

भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड के कारण विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम रही।उत्तराखंड में मौसम का सितम जारी है। लगातार हो रही बर्फबारी से नदी और झरने जमने लगे हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में पिछले कुछ दिन से तेजी के साथ तापमान गिर रहा है। इससे चोटियों में जहां बर्फबारी हो रही है वहीं कई स्थानों पर नाले व झरने भी जमने लगे हैं। नीती घाटी में तापमान भी माइनस में पहुंच गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में पिछले कुछ दिन से तेजी के साथ तापमान गिर रहा है। इससे चोटियों में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं कई स्थानों पर नाले व झरने भी जमने लगे हैं।

s 3

गुरुवार को चमोली जिले के नीती गांव में काली मंदिर के पास झरने का पानी भी जम गया। चमोली से लेकर औली तक लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तराखंड की वादियां खूबसूरत हो गई हैं। औली में लगातार हो रही बर्फबारी से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। बीआरओ के कर्मचारियों ने बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर गिया है। ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।

यह भी पढें : अच्छी खबर: एनएचएम (NHM) के अंतर्गत दो वर्षीय कार्ययोजना को मिली मंजूरी, भारत सरकार ने दी 1100 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम से घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी है। वहीं मध्य प्रदेश राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम रहा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में ओस जम गई।

मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, एमपी, बिहार,असम, मेघालय, उत्तरी राजस्थान और त्रिपुरा में भी मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। दिल्ली में अगले चार दिन तक हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

यह भी पढें : “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के 12वें व 13वें लकी ड्रॉ की मंत्री डाॅ. प्रेमचन्द अग्रवाल (Dr. Premchand Aggarwal) ने की घोषणा

Next Post

विकासखण्ड कल्जीखाल में प्रमुख बीना राणा (Bina Rana) ने किया युवा महोत्सव का शुभारम्भ

विकासखण्ड कल्जीखाल में प्रमुख बीना राणा (Bina Rana) ने किया युवा महोत्सव का शुभारम्भ कल्जीखाल/मुख्यधारा युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विकासखण्ड मुख्यालय कल्जीखाल में विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का प्रमुख बीना राणा, प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र राणा […]
k

यह भी पढ़े