बड़ी खबर : राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का ये दो राजनीतिक दल भी करेंगे समर्थन - Mukhyadhara

बड़ी खबर : राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का ये दो राजनीतिक दल भी करेंगे समर्थन

admin
IMG 20220701 WA0021

मुख्यधारा

राष्ट्रपति चुनाव में अब दो राजनीतिक दलों ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन करने का एलान कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और जनता दल सेक्यूलर के नेता एचडी देवेगौड़ा ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का साथ देने के लिए तैयार हो गए हैं।

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि देश के राष्ट्रपति का चुनाव है उस पर चर्चा हुई। अकाली दल किसी भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर सकता, क्योंकि कांग्रेस सिख विरोधी है।

शिरोमणि अकाली दल हमेशा कमजोर वर्गों के साथ खड़ा रहता है। इसलिए द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को शिरोमणि अकाली दल समर्थन देगा। बावजूद इसके कि हमारी पार्टी के बीजेपी से डिफरेंसेज हैं। किसान मुद्दों पर और तीन खेती कानून पर मतभेद हैं।

अपने राजनीतिक मतभेदों को भुलाते हुए हमने मुर्मू को समर्थन देने का फैसला लिया है। तीन घंटे चर्चा के बाद हमने ये फैसला लिया है। आज मुर्मू का भी फोन आया था और जेपी नड्डा का फोन भी आया था।

बता दें कि इसी महीने 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के चुनाव होने जा रहे हैं। विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं। ‌

बता दें कि इससे पहले बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मुर्मू (Draupadi Murmu) के समर्थन करने का एलान किया है।

 

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह (#Amardeyi Shah) ने दिया इस्तीफा। ये बताया कारण

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : रुड़की से भाजपा के मेयर गौरव गोयल (Mayer Gaurav Goyal) पर इस मामले में गिरी गाज। छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित

 

यह भी पढें : एक नजर: दुष्कर्म पीड़ित 6 वर्षीय बालिका व उसकी माँ से महिला आयोग (Mahila Ayog) की अध्यक्ष ने की मुलाकात। भेजे जाएंगे नारी निकेतन देहरादून

 

यह भी पढें : दु:खद दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन जख्मी

 

यह भी पढें : अच्छी खबर (Requirement) : विभागीय भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी

 

यह भी पढें : सावधान! : आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन (Single Use Plastic Ban), बनाने या बेचने पर होगी 7 साल की सजा

Next Post

भद्रीगाड रेंज में जि.पं. सदस्य अमेंद्र बिष्ट (Amendra Bisht) ने पौधारोपण कर रखी "वन महोत्सव 2022" की नींव

मुख्यधारा भद्रीगाड रेंज के अंतर्गत “वन महोत्सव 2022” की नींव जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र सिंह बिष्ट(Amendra Bisht) के द्वारा पत्थरखोल में वृक्षारोपण करके किया गया। इस अवसर पर अमेंद्र सिंह बिष्ट (Amendra Bisht) बताते हैं कि वन महोत्सव 1 जुलाई […]
1656694772703

यह भी पढ़े