भद्रीगाड रेंज में जि.पं. सदस्य अमेंद्र बिष्ट (Amendra Bisht) ने पौधारोपण कर रखी "वन महोत्सव 2022" की नींव - Mukhyadhara

भद्रीगाड रेंज में जि.पं. सदस्य अमेंद्र बिष्ट (Amendra Bisht) ने पौधारोपण कर रखी “वन महोत्सव 2022” की नींव

admin
1656694772703

मुख्यधारा

भद्रीगाड रेंज के अंतर्गत “वन महोत्सव 2022” की नींव जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र सिंह बिष्ट(Amendra Bisht) के द्वारा पत्थरखोल में वृक्षारोपण करके किया गया।

इस अवसर पर अमेंद्र सिंह बिष्ट (Amendra Bisht) बताते हैं कि वन महोत्सव 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जाता है। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने लिए हर वर्ष 1 जुलाई को वन महोत्सव मनाया जाता है। यह महोत्सव एक सप्ताह तक चलता है। इसी लिए इसे वन महोत्सव सप्ताह दिवस भी कहा जाता है। इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होती है कि पौधारोपण के लिए सही जलवायु और स्वस्थ मृदा की आवश्यकता होती है। इसीलिए सही पौधा और सही स्थान का चयन करना महत्वपूर्ण है।

इस महोत्सव से पूरी धरती पर हरियाली आती है। साथ ही इसी के बाद 16 जुलाई से उत्तराखंड में हरेला का पर्व भी मनाया जाता है।

वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि वन महोत्सव की शुरुआत साल 1950 में देश के कृषि मंत्री डा. कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी द्वारा की गई थी। वन महोत्सव हर साल जुलाई महीने में प्रथम सप्ताह के दौरान मनाया जाता है। इस दिन देश के सभी विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, सरकारी दफ्तरों, संगठनों और संस्थाओं द्वारा पूरे देश में पौधे लगाने के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अपनी प्यारी धरती मां को समर्पित यह जुलाई का प्रथम सप्ताह हमें सीख देता है कि जैसे नन्हें नन्हें पौधे कल बड़े वृक्ष बनते हैं, वैसे ही हमारे छोटे छोटे कदम बड़े परिणाम लाते हैं।
वन महोत्सव और हरेला महोत्सव के अंतर्गत भद्रीगाड़ रेंज में 5000 फलदार पौधों का वितरण गांवों, सरकारी दफ्तर, कॉलेज और स्कूलों में किया जाएगा।

इस मौके पर ऐंडी गांव से सूपा जी, नरेश, सुंदर सिंह पंवार, सुरेश चंद, अनीशा पंवार, राजमोहन नौटियाल, सोबत सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

 

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह (#Amardeyi Shah) ने दिया इस्तीफा। ये बताया कारण

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : रुड़की से भाजपा के मेयर गौरव गोयल (Mayer Gaurav Goyal) पर इस मामले में गिरी गाज। छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित

 

यह भी पढें : एक नजर: दुष्कर्म पीड़ित 6 वर्षीय बालिका व उसकी माँ से महिला आयोग (Mahila Ayog) की अध्यक्ष ने की मुलाकात। भेजे जाएंगे नारी निकेतन देहरादून

 

यह भी पढें : दु:खद दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन जख्मी

 

यह भी पढें : अच्छी खबर (Requirement) : विभागीय भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी

 

यह भी पढें : सावधान! : आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन (Single Use Plastic Ban), बनाने या बेचने पर होगी 7 साल की सजा

Next Post

नेशनल डॉक्टर्स डे (Doctors' Day) पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले विभिन्न अस्पतालों के 50 विशेषज्ञ चिकित्सक व 10 चिकित्सालय सम्मानित

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने किया उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित चार जिलों के 19 अस्पतालों को किया गया आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध आयुष्मान योजना के अंतर्गत 20 लाख नये कार्ड बनाने का लक्ष्य देहरादून/मुख्यधारा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को […]
1656731768332

यह भी पढ़े