Gujarat bridge accident : गुजरात के मोरबी में ब्रिज टूटने से गई इतने लोगों की जान, कई लापता। बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, रेस्क्यू जारी - Mukhyadhara

Gujarat bridge accident : गुजरात के मोरबी में ब्रिज टूटने से गई इतने लोगों की जान, कई लापता। बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, रेस्क्यू जारी

admin
IMG 20221030 WA0043

गुजरात के मोरबी में ब्रिज टूटने से 32 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, कई लापता, रेस्क्यू जारी (Gujarat bridge acciden

मुख्यधारा डेस्क 

रविवार शाम करीब 7 बजे गुजरात के मोरबी में दर्दनाक हादसा (Gujarat bridge accident) हुआ। मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल के ब्रिज के अचानक से टूटने से करीब 400 लोग नदी में गिर गए। छठ महापर्व होने की वजह से सैकड़ों लोग यहां मौजूद थे। जिसमें बच्चे और महिलाएं भी थी। लोगों को नदी से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 40 लोगों को बचाया जा चुका है।

Video

हादसे(Gujarat bridge accident) में करीब 150 लोग नदी में बह गए, अभी भी 100 लोगों के लापता होने की खबर है। हादसे के वक्त करीब 400 से 500 लोग पुल पर मौजूद थे। यह पुल काफी पुराना था और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था।

इस हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है।‌ बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। ‌ये हादसा शाम 7 बजे हुआ है, उस वक्त पुल पर 500 लोग मौजूद थे।‌‌ ये सभी छठ का त्योहार मना रहे थे। इस हादसे पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करके दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि, “मोरबी में केबल पुल गिरने के हादसे से मुझे गहरा दुख हुआ है।

IMG 20221030 WA0042

प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन को घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। मैं इस संबंध में जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने का एलान किया है।

बता दें कि मोरबी का यह सस्पेंशन ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना है और इसकी लंबाई करीब 765 फीट है। यह सस्पेंशन ब्रिज गुजरात के मोरबी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक धरोहर है।

इस ब्रिज का उद्घाटन 20 फरवरी 1879 को मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेम्पल ने किया था। यह उस समय लगभग 3.5 लाख की लागत से 1880 में बनकर तैयार हुआ था। उस समय इस पुल को बनाने का पूरा सामान इंग्लैंड से ही मंगाया गया था।

इसके बाद इस पुल का कई बार रेनोवेशन किया जा चुका है। हाल ही में दिवाली से पहले इसके मरम्मत का काम 2 करोड़ की लागत से किया गया था।

 

यह भी पढें : अच्छी खबर : उत्तराखंड में आई घास काटने वाली अनोखी मशीन (Grass cutting machine), एक लीटर पेट्रोल से 20 लोगों की बराबरी, महिलाओं के जीवन में आया नया सवेरा

 

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : पौड़ी की कप्तान बनते ही श्वेता चौबे ने अंकिता हत्याकांड (Ankita murder case) के तीनों अभियुक्तों पर की गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही

 

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : अंकिता हत्याकांड के अभियुक्त पुलकित की फैक्ट्री में आग लगने पर आप नेता Jot singh Bisht ने क्यों बोला : अब न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी!

Next Post

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (Panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2022 का अंतिम दिवस

दिनांक- 31 अक्टूबर 2022 🌺 आज का पंचांग(Panchang) 🌺 दिन – सोमवार संवत्सर नाम – नल युगाब्दः- 5124 विक्रम संवत- 2079 शक संवत -1944 अयन – याम्यायन (दक्षिणायन) गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल) ऋतु – शरद काल (राहु)- उत्तर दिशा […]
panchang

यह भी पढ़े